{"_id":"665189c9a7422774c10cc37c","slug":"four-month-old-baby-who-was-sleeping-with-his-father-was-kidnapped-2024-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पिता के सीने से लिपटकर सो रहा था मासूम, हो गया अपहरण; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पिता के सीने से लिपटकर सो रहा था मासूम, हो गया अपहरण; तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 25 May 2024 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 May 2024 12:47 PM IST
सार
पिता के साथ सो रहे चार माह के मासूम का अपहरण कर लिया गया। वो पिता के साथ चारपाई पर सो रहा था। आंख खुलने पर बच्चा जब कहीं नहीं दिखा तो परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मासूम का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट वाली काली मंदिर के पास से शुक्रवार तड़के माता-पिता के साथ सड़क किनारे सो रहे चार माह के मासूम का अपहरण हो गया। पुलिस ने काफी छानबीन की, लेकिन देर शाम तक बच्चे का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
सूरज निवासी बनाह, राया अपनी पत्नी प्रीति और तीन बच्चों के साथ बस अड्डे के पास किराए का मकान लेकर रहते थे। आर्थिक तंगी के कारण मकान का किराया न चुकाने पर 22 मई को मकान स्वामी ने उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद सूरज ने जमुनापार क्षेत्र में किराए पर एक मकान लिया। सामान वहां शिफ्ट कर दिया। बुधवार रात वह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को लेकर कैंट काली मंदिर के पास सड़क किनारे सो गया। बृहस्पतिवार को उसे जमुनापार वाले मकान में शिफ्ट होना था, लेकिन पत्नी ने बृहस्पतिवार को मकान में शिफ्ट होने से रोक दिया।

Trending Videos
इसके चलते वे रात को फिर से उसी स्थान पर सो गए। प्रीति के अनुसार शुक्रवार तड़के 3.30 बजे करीब चार माह के मासूम बेटे कृष्णा को दूध पिलाया था। इसके बाद उसकी आंख लग गई। करीब साढ़े चार बजे आंख खुली तो बेटा गायब था। उन्हें शक हुआ कि कोई जानवर उठाकर ले गया है। ऐसे में आसपास के इलाके में तलाश की, मगर सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर छोटेलाल मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाकों में जांच की, लेकिन उन्हें भी बच्चे का पता नहीं लग पाया। इस संबंध में पिता सूरज ने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। सूरज ने बताया कि उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। कृष्णा चार माह पहले ही हुआ था।
विज्ञापन
इलाके के निसंतान दंपती भी रडार पर
पुलिस ने सदर इलाके के निसंतान दंपती भी रडार पर ले लिए हैं। मुखबिर तंत्र को इनके पीछे लगाया गया है। इधर, पुलिस की एक टीम सदर इलाके में मांगने-खाने वालों को चिह्नित करने में लगी है। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने कहा कि बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस तलाश के पूरे प्रयास कर रही है। इसके लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।