{"_id":"62fe2d1cb31a1a5b0f1af323","slug":"four-missing-teenagers-found-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फर्रुखाबाद कैसे पहुंच गए चार किशोर? घर के बाहर खेलते समय हुए थे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फर्रुखाबाद कैसे पहुंच गए चार किशोर? घर के बाहर खेलते समय हुए थे लापता
Thu, 18 Aug 2022 05:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:44 PM IST
सार
घर के बाहर खेलते समय लापता हुए चार किशोर फर्रुखाबाद में मिले। फर्रुखाबाद पुलिस की सूचना के बाद पुलिस टीम रवाना हुई, जिसके बाद चारों किशोरों को फिरोजाबाद वापस लाया गया। पूछताछ में भी किशोरों से कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में 16 अगस्त को दोपहर अंबेनगर सैलई से लापता हुए चार किशोरों को रामगढ़ पुलिस ने फर्रुखाबाद से खोज लिया। किशोरों को लेकर पुलिस बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद पहुंची। पूछताछ के बाद उन्हें घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि किशोर फर्रुखाबाद तक कैसे पहुंचे। इस बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबेनगर सैलई निवासी गौरव देव, आदेश कुमार, शोभित और कौशलेंद्र कुमार मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेलते समय लापता हो गए थे। किशोरों का पता न लगने पर देर रात परिजन रामगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को लापता होने की सूचना दी। एक साथ चार किशोरों के लापता होने पर पुलिस ने रैंज स्कीम के तहत आसपास के जनपदों की पुलिस को इन किशोरों के बारे में बता दिया। इस बीच पुलिस किशोरों की तलाश कर रही थी तभी फर्रुखाबाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन से चारों किशोरों को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
किशोरों से पूछताछ कर फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर किशोरों के मिलने की सूचना दी। किशोरों के मिलने की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस देर रात फर्रुखाबाद पहुंची और किशोरों को फिरोजाबाद ले आई। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि किशोर फर्रुखाबाद पुलिस को मिले थे। यहां से लाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। किशोर फर्रुखाबाद तक कैसे पहुंचे। इस बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन