बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 23 बाइकें बरामद, 4 चोर गिरफ्तार
सार
गंजडुंडवारा रोड पर भट्टे के पास से सहावर पुलिस ने एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई करके बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर चार बाइक चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 बाइक बरामद की हैं। एसओजी प्रभारी अनूप कुमार भारतीय, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार और सहावर एसओ राजकुमार सिंह बुधवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे गंजडुंडवारा रोड पर भट्टे के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अन्य घटनाओं की जानकारी मिली।
विज्ञापन