फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four member team come to inspect karimganj tila

चार सदस्यीय दल ने करीमगंज में टीले का किया निरीक्षण

Wed, 03 Aug 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
four member team come to inspect karimganj tila
मैनपुरी। करीमगंज स्थित टीले से प्राचीन पत्थर मिलने की घटना लोगों के बीच चर्चा में है। इसके चलते मंगलवार एक चार सदस्यीय दल करीमगंज पहुंचा। यहां उन्होंने टीले के आसपास गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों या अन्य किसी से उन्होंने कोई विशेष बातचीत नहीं की। इसके बाद वे वापस लौट गए।
विज्ञापन

बीते शनिवार को करीमगंज स्थित टीले के पास से पशु चराने वाले बच्चों को प्राचीन पत्थर मिले थे। इसके बाद से ही करीमगंज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दो दिन बाद फिर सोमवार को भी तीन प्राचीन पत्थर और मिले थे। बच्चों ने ये पत्थर किसी को बेच दिए, लेकिन ये किसे बेचे इस बारे में ग्रामीण कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। पत्थर मिलने के बाद करीमगंज के इतिहास को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके चलते मंगलवार को सुबह एक चार सदस्यीय दल करीमगंज पहुंचा। सुबह आठ बजे के करीब पहुंचे इस दल ने केवल ग्रामीणों से उस स्थान के बारे में जानकारी की, जहां प्राचीन पत्थर मिले थे। इसके बाद टीम ने उनके पास उपलब्ध यंत्रों से आसपास का क्षेत्र चेक किया। साथ ही उन्होंने कई फोटो भी लिए। वे लोग किसी निजी संस्था से था या फिर पुरातत्व विभाग से इस बारे में उन्होंने किसी को जानकारी नहीं दी। लगभग दो घंटे तक वे लोग टीले के आसपास छानबीन करने बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान उन्होंने टील के आसपास से कुछ पत्थर भी जांच के लिए अपने पास रख लिए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के आने की जानकारी हुई थी, ये लोग कौन थे, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद ग्रामीण ढूंढते नजर आए प्राचीन पत्थर
मंगलवार को करीमगंज क्षेत्र में बारिश हुई तो टीले के आसपास भी कुछ छोटे-छोटे पत्थर साफ होकर नजर आने लगे। इसके चलते ग्रामीण भी यहां प्राचीन पत्थर तलाशते नजर आए। हालांकि मंगलवार को किसी प्राचीन पत्थर मिलने की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed