फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four killed in kuncha sadhuram

दो बच्चों की लाशें देखकर भाग गया था दोस्त

Sat, 24 Jul 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
four killed in kuncha sadhuram
आगरा। कूंचा साधूराम में रेखा और उनके तीन बच्चों की हत्या बुधवार को हो गई थी। रात में घर में रेखा का दोस्त सत्येंद्र्र यादव पहुंचा था। मगर, उसने पुलिस को जानकारी नहीं दी। अगर, वह पुलिस को बताता तो उसी दिन घटना का पता चल जाता। पुलिस अब सत्येंद्र से पूछताछ कर रही है। उसका यही कहना था कि लाशें देखकर वो डर गया था। उसने रेखा के एक दोस्त का भी नाम लिया है। पुलिस ने उसे भी उठाया है।
विज्ञापन

रेखा, टुकटुक, पारस और माही की हत्या की जानकारी पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे मिली थी। लोगों ने बताया था कि बुधवार दोपहर से रेखा के घर का गेट खुला हुआ था। इससे आशंका है कि तब ही उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी घर में हत्याकांड को अंजाम देकर चले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में क्षेत्र के लोगों ने बताया कि रात तकरीबन आठ बजे रेखा का मुंह बोला भाई घर पर आया था। उसने आवाज लगाई थी। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर वह बाहर से ही चला गया था। वह अंदर नहीं गया। यह पाय चौकी निवासी किटटू शर्मा था। उसका रेखा के घर में आनाजाना था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने यही बताया कि वह घर गया था। मगर, घर खुला होने की वजह से अंदर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेखा के घर पर रात में कुआंखेड़ा का सत्येंद्र यादव भी आया था। पुलिस ने उसे उठा लिया। सत्येंद्र यादव को रामपुर के जैनुद ने फोन किया था। कहा था कि रेखा फोन नहीं उठा रही है। जैनुद की रेखा से दोस्ती थी। जैनुद के कहने पर सत्येंद्र रात दस बजे घर पहुंचा था। घर के अंदर सीढ़ियां चढ़कर गया। पलंग पर दो बच्चों की लाश खून से लथपथ देखी। वह डर गया। इसके बाद वहां से भाग निकला। पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को उसकी बातों पर पूरी तरह से विश्वास नहीं है।
तांत्रिकों की सूची बना रही पुलिस
रेखा के घर में तंत्रमंत्र की आशंका है। ऐसे में पुलिस देख रही है कि इलाके में तांत्रिक कौन कौन हैं, इसलिए तांत्रिकों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed