{"_id":"61688f2085bc73399c39ef2f","slug":"four-including-a-teenager-died-of-fever-agra-news-agr5114736168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से किशोरी समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से किशोरी समेत चार की मौत
विज्ञापन
फतेहाबाद/पिनाहट (आगरा)। बुखार का जानलेवा कहर थम नहीं रहा है। 24 घंटे के दौरान ही किशोरी समेत चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में डौकी की 14 वर्षीय किशोरी मोहिनी और छह साल का पीयूष, पिनाहट में एक वर्ष की बालिका और आगरा का 10 वर्षीय बालक शामिल हैं।
डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रामस्वरूप निवासी हरेंद्र सिंह की 14 वर्षीय पुत्री मोहिनी को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया कि उसका एक झोलाछाप से इलाज कराया जा रहा था। बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। वहीं क्षेत्र के ग्राम नगला अमान निवासी लोकेंद्र के 6 वर्षीय पुत्र पीयूष को पांच दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार की रात उसकी भी मौत हो गई।
पिनाहट के पडुआपुरा निवासी उमेश सिंह की एक वर्षीय पुत्री अमार्या को 15 दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पिनाहट क्षेत्र में अब तक बुखार से कुल 32 की मौत हो चुकी है, जिनमें 30 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं आगरा के कालिंदी विहार निवासी प्रियांशु (10) पुत्र नरेश को 12 अक्तूबर से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया कि दवा दिलाने पर आराम हो गया था। पर, अगले दिन उल्टियां होने लगीं। प्राइवेट लैब में जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रियांशु को दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
डेंगू से अभी जिले में एक ही मौत
जिले में डेंगू से अभी एक ही मौत हुई है। सिपाही में डेंगू की पुष्टि होने के संबंध में अभी कागज नहीं मिले हैं। कालिंदी विहार में बालक की मौत कैसे हुई, टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।
- डॉ. अरुण श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी