{"_id":"622b94536c81b10aeb33b619","slug":"four-fying-squade-will-prevent-cheating-agra-news-agr5268047176","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: चार सचल दस्ता गठित, आज से केंद्र पर पहुंचाई जाएंगी उत्तर-पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: चार सचल दस्ता गठित, आज से केंद्र पर पहुंचाई जाएंगी उत्तर-पुस्तिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए चार सचल दल बनाए गए हैं। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक अतिरिक्त व्यवस्थापक की भी तैनाती होगी। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सहायता प्राप्त या राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से होंगे। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में केंद्रों पर परीक्षा होगी। इन्हीं की देखरेख में प्रश्नपत्र का वितरण होगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 119 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा की तिथि 24 मार्च घोषित होने के बाद परीक्षा के तैयारी तेज हो गई है। चार सचल दस्ता का गठन किया गया है। विभाग की तरफ से गठित सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सहायक वित्त व लेखाधिकारी के नेतृत्व में सचल दस्ता का गठन किया गया है। प्रत्येक सचल दस्ता पांच सदस्यीय होगा। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती रहेगी। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सहायता प्राप्त माध्यमिक या राजकीय माध्यमिक विद्यालय से तैनात होंगे। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखेगा। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक को खोला जाएगा। इसके बाद प्रश्नपत्र का वितरण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने कहा है कि बोर्ड परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। सचल दस्तों का गठन कर दिया गया है।
आज से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेगी उत्तर पुस्तिकाएं
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के 119 परीक्षा केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं की खेप आज से पहुंचना शुरू होगी। आज फिरोजाबाद और टूंडला तहसील के केंद्रों को उत्तर-पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। तैनाती प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है।