फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four friends drowned who went to bathe in Yamuna in Agra three were rescued one was swept away in river

अचानक यमुना में डूबने लगे चार दोस्तः बचाने को स्थानीय गोताखोरों ने लगा दी छलांग, तीन को निकाला, एक बह गया

Wed, 08 Mar 2023 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 05:17 PM IST
सार

आगरा में यमुना नहाने गए चार दोस्त नहाते समय अचानक डूबने लगे। उन्हें डूबता देख घाट पर बैठे पांचवे दोस्त ने बचाने के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे और तीन को बचा लिया लेकिन एक बह गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करवा रही है।  

विज्ञापन
Four friends drowned who went to bathe in Yamuna in Agra three were rescued one was swept away in river
लापता युवक की तलाश करता गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार को होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना नहाने गए चार दोस्त डूबने लगे। गोताखोरों ने तीन को तो बचा लिया लेकिन एक बह गया। उसकी तलाश ती जा रही है। घंटों बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


मामला बाह थाना क्षेत्र के पार्वतीपुरा गांव का है। गांव निवासी ओमकार, सनी उर्फ छोटू, रोहित, जीतू और विजय उर्फ लुक्का पांचों दोस्त हैं। बुधवार को सुबह गांव में होली उत्सव में शामिल हुए। अन्य लोगों के साथ रंग-गुलाल खेला। इसके बाद दोपहर में यमुना नहाने का प्लान बनाया। यमुना में स्नान के लिए पांचों दोस्त बटेश्वर घाट पहुंचे।
विज्ञापन

 

Four friends drowned who went to bathe in Yamuna in Agra three were rescued one was swept away in river
घाट पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे

ओमकार ने बताया कि उसने नहाने से मना कर दिया और घाट के किनारे बैठा रहा। चारों लोगों ने घाट पर कपड़े उतारकर बाहर रखे और यमुना में छलांग लगा दी। कुछ ही समय में चारो डूबने लगे। उन्हें डूबता देख ओमकार ने बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ भागे।
 

Four friends drowned who went to bathe in Yamuna in Agra three were rescued one was swept away in river
युवक की तलाश करवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बचाने के लिए यमुना में कूद गए स्थानीय गोताखोर

मौके पर पहुंचे कुछ स्थानीय लोग तैरना जानते थे। वह उन्हें बचाने के लिए यमुना में कूद गए। स्थानीय गोताखोरों ने तीन को बाहर निकाल लिया। लेकिन विजय उर्फ लुक्का का पता नहीं चल सका। वह पानी के तेज बहाव में बह गया। इसके बाद मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
 
विज्ञापन

Four friends drowned who went to bathe in Yamuna in Agra three were rescued one was swept away in river
लापता विजय उर्फ लुक्का - फोटो : अमर उजाला

पुलिस करा रही तलाश 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक खबर पाकर लड़कों के परिजन व अन्य ग्रामीण भी पहुंच चुके थे। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से विजय की तलाश करा रही है। होली के दिन इस हादसे से गांव में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed