फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Fever Patients Die Due To Dengue And Viral Kasganj News

कासगंज में डेंगू का कहर: बालक सहित चार की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 76 हुई, गांवों में दहशत का माहौल

Sat, 09 Oct 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 09 Oct 2021 12:07 AM IST
सार

डेंगू और वायरल बुखार से कासगंज जनपद में अब तक 76 मरीजों की जिंदगी खत्म हो गई है। फिरोजाबाद के बाद कासगंज में बुखार से लगातार मौत हो रही है। गांव में लोग दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार गांवों में शिविर लगाकर मरीजों को दवाइयां मुहैया करा रहा है।

विज्ञापन
Four Fever Patients Die Due To Dengue And Viral Kasganj News
कासगंज: डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में डेंगू के डंक ने मासूम सहित चार की जान निगल ली। जिले में अब तक बुखार व डेंगू से 76 मौतें हो चुकी हैं। वहीं गंजडुंडवारा के गनेशपुर के बाद सोरों का सलेमपुर बीबी हॉट स्पॉट बन चुका है। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत में है। 

विज्ञापन


डेंगू से हुई मौत
अहरौली के नगला सैयद में उज्जवल (5) पुत्र विपुल को तीन दिन पहले बुखार आया था। निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद जब राहत नहीं मिली तो जांच कराई गई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उसको अलीगढ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोरों के सलेमपुर बीबी में मंजू (38) पत्नी सतेंद्र निवासी सलेमपुर बीबी को चार दिन पहले बुखार आया। बुखार के बाद निजी चिक्त्सिक को दिखाया गया, जब राहत नहीं मिली तो परिजन उनको भोजीपुरा बरेली ले गए, जहां डेगू की पुष्टि हो गई। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। लता देवी (32) पत्नी रिंकू को तीन दिन पहले बुखार आया। बुखार के बाद निजी चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद उनको अलीगढ़ ले जाया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। चिकित्सक के काफी प्रयास के बाद महिला को बचाया नहीं जा सका। महिला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। महेश (27) पुत्र जयवीर निवासी बढ़ारी खुर्द को चार दिन पहले बुखार आया। पजिरनों ने उसे गांव के ही चिकित्सक को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली। युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

 

हॉट स्पॉट बना ये गांव
बढ़ारी बैस के प्रधान जितेंद्र ने बताया कि उनके गांव में बुखार व डेंगू का काफी प्रकोप हैं। गांव के बढ़ी संख्या में लोग चपेट में आए हुए है। कई मौतें गांव में हो चुकी हैं। सलेमपुर बीबी निवासी राहुल बघेल ने बताया कि उनके गांव में बढ़ी संख्या में लोग डेंगू की चपेट में हैं। अलीगढ़ में लोग इलाज करा रहे हैं। मौत का सिलसिला भी लगातार बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...

व्यवस्था की पोल खोल रहा नगला धर्मपाल: फर्श पर लिटाकर बीमारों का उपचार, बुखार से दो की मौत, मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग मौन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed