फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four deaths caused outrage in Bajhera

चार मौतों से बझेरा में मच गया चीत्कार

Wed, 01 Sep 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Four deaths caused outrage in Bajhera
पटियाली(कासगंज)। बदायूं जनपद के कादर चौक में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत से सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम बझेरा में चीत्कार मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

ग्राम बझेरा निवासी रामबाबू (60) पुत्र आलम सिंह गांव के कोटा डीलर थे। लगभग 20 दिन पहले सड़क हादसे में गंजडुंडारा में घायल हो गए थे, उनका इलाज बदायूं में चल रहा था। वह बुधवार को प्लास्टर कटवाने के लिए बदायूं जा रहे थे। उन्होंने गांव के ही टेंपो चालक अंसार (26) का टेंपो किराए पर ले लिया। टेंपों में उनका बेटा मुनेंद्र (23) साली पूना देवी (55) पत्नी स्व. भीकम निवासी अखतऊ बदायूं, अंसार का बेटा सालिव (6) भी साथ में थे। कादरचौक बदायूं में कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में मुनेंद्र के गंभीर चोट आ गई जबकि शेष चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पति व बेटे की मौत से सदमे में है नजमा
मौत का शिकार हुआ अंसार टेंपों चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में आय का अन्य कोई जरिया नहीं है। पति अंसार एवं बेटा सालिव की मौत ने पत्नी नजमा को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ पति व बेटे की मौत का गम है तो दूसरी तरफ चार साल की बेटी एवं डेढ़ साल के बेटे की परवरिश की चिंता है। बताते हैं सालिव कई दिनों से बीमार चल रहा था। बदायू जाने का मौका मिलने पर अंसार ने पुत्र को भी टेंपों में बैठा लिया ताकि वह उसका इलाज करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed