फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four criminals of Bavaria gang arrested who stole silver and gold jewelery from jewelers shop in Agra

Agra: ज्वेलर्स की दुकान से पार किया था पांच किग्रा चांदी व सोने के जेवरात, बावरिया गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 07 Mar 2024 09:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 09:34 AM IST
सार

आगरा में ज्वेलर्स की दुकान से पांच किग्रा चांदी व सोने के जेवरात की चोरी करने वाले बावरिया गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इन्होंने छत काटकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Four criminals of Bavaria gang arrested who stole silver and gold jewelery from jewelers shop in Agra
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में वर्मा ज्वेलर्स की दुकान में 18 फरवरी को छत तोड़कर पांच किलोग्राम चांदी और सोने के जेवरात की चोरी हुई थी। वारदात को बावरिया गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। हालांकि दो अभी भी फरार हैं। उनकी पुलिस तलाश में लगी है। घटना बमरौली कटारा थाना क्षेत्र  की है।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने बताया की 18 फरवरी को बमरौली कटारा के वर्मा ज्वेलर्स की दुकान में छत काटकर चोरी हुई थी। पुलिस घटना के खुलासे में लगी थी। बुधवार को सूचना मिली कि बमरौली कटारा में जय किशन कटरा की गोशाला के बगल में खाली पड़े प्लॉट में कुछ लोग वारदात की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन

वारदात से पहले करते थे पूजा

पुलिस ने घेराबंदी कर चार को पकड़ लिया। इनमें औरेया निवासी राधाकृष्ण, पिनाहट निवासी मनी राम उर्फ मनिया, पिढ़ौरा निवासी वीरेंद्र निषाद और बसई अरेला निवासी उदल उर्फ उदय जाटव हैं। आरोपियों से करीब तीन किलोग्राम चांदी और 220 मिली ग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए। वहीं दो आरोपी बदायूं निवासी वीरा और औरैया निवासी प्रह्लाद फरार हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वारदात से पहले पूजा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed