फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four criminals arrested, stolen bike, mobile phone and cash recovered

Agra News: चार बदमाश पकड़े, लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और नकदी मिली

Mon, 09 Mar 2026 09:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Four criminals arrested, stolen bike, mobile phone and cash recovered
Saiya police arrested four criminals, recovered the stolen Apache bike, mobile, a pistol, two l
सैंया (आगरा)। कस्बा सैंया निवासी कोल्ड स्टोर कर्मी से बाइक और मोबाइल फोन लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, 2220 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

कस्बा सैंया निवासी देवेंद्र मोहनपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह एक मार्च को बाइक से घर जा रहा था। केतकी कोल्ड स्टोरेज के सामने बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दी। इसके बाद उसकी बाइक व मोबाइल फोन छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

डीसीपी वेस्ट आदित्य ने बताया कि रविवार की रात किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में कटी पुल के नीचे खड़े बदमाशों कोमल निवासी गढ़ी बुराना थाना रूपवास, राजस्थान, राहुल निवासी कूकारा थाना सहपऊ, राजस्थान, सुंदर निवासी नगला पहाड़ी थाना खेरागढ़, विकास निवासी चौरहा मुड़ी थाना खंदौली को पुलिस ने पकड़ा। एक अन्य बदमाश शिवम् निवासी एकटा थाना सहपऊ जिला धौलपुर, राजस्थान भाग निकला। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, और नकदी मिली है। भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed