फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four children injured after government school roof collapses in Fatehpur Sikri

फतेहपुर सीकरी में सरकारी स्कूल की छत गिरने से चार बच्चे घायल, परीक्षा से पहले हुआ हादसा

Tue, 26 Mar 2019 11:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
four children injured after government school roof collapses in Fatehpur Sikri
घायल बच्चों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से चार बच्चे गंभीर घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूल के कुछ बच्चे जर्जर इमारत की छत पर खेल रहे थे। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


सीकरी के गली हफजान मोहल्ला स्थित परिषदीय विद्यालय में परीक्षा चल रही है। विद्यालय की नई इमारत में कक्षाएं लगती हैं, लेकिन उसके पीछे पुरानी इमारत है, जो जर्जर हालत में है। विद्यालय के बच्चे अक्सर यहां शिक्षकों से चोरी छिपे खेलने आ जाते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य परीक्षा के लिए पेपर लेने गईं थीं। तभी कुछ बच्चे विद्यालय की पुरानी इमारत में पहुंच गए। बताया जाता है कि ये बच्चे छत पर खेल रहे थे। इसी दरम्यान छत भरभरा गिर गई। इसके नीचे दबकर चार बच्चे घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

four children injured after government school roof collapses in Fatehpur Sikri
जर्जर इमारत की छत गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। अन्य बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और घायल बच्चों को निकाल सीएचसी लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को आगरा रेफर कर दिया।

घटना में पांचवीं कक्षा का छात्र हुसनैन पुत्र पप्पू, वसीम पुत्र कदीर, चौथी कक्षा का शहवाज पुत्र हसन और तीसरी कक्षा का शिराजुद्दीन पुत्र शकील घायल हुए हैं। इनमें हुसनैन का पैर टूट गया है। बाकी तीन बच्चों को भी गंभीर चोट आईँ हैं। 

हादसे की सूचना शिक्षा विभाग के अफसरों और पुलिस को दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही से हादसा हुआ है। अगर शिक्षक बच्चों का नजर रखते तो यह घटना नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed