{"_id":"6404c8dcefeacb4af40e5884","slug":"four-centers-set-up-for-up-board-exam-evaluation-mainpuri-news-c-25-1-81746-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के लिए बनाए गए चार केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के लिए बनाए गए चार केंद्र
Sun, 05 Mar 2023 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षाएं समाप्त होने के साथ ही मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाए हैं। दो केंद्र शहर में और दो केंद्र करहल में बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 18 मार्च से मूल्यांकन संभावित है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी गई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। यहां बोर्ड परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए संंबंधित प्रधानाचार्यों को व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, करहल के जैन इंटर कॉलेज और नर सिंह यादव इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां मूल्यांकन की तैयारियां कराने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही यहां सारी तैयारियां पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -
परिषद से ऑनलाइन होगा परीक्षकों का निर्धारण
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से संभावित है। इसके लिए परीक्षकों की तैनात ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा परिषद से ही की जाएगी। अभी परीक्षकों की तैनाती के बंडल प्राप्त नहीं हुए हैं। किसी भी समय बोर्ड से परीक्षकों की तैनाती के बंडल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच सकते हैं।
-- -- -
शासन की मंशा है कि नवीन शिक्षा सत्र से पहले यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके लिए मूल्यांकन केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है। किसी भी समय उत्तर पुस्तिकाएं और परीक्षकों के बंडल जिले में प्राप्त हो सकते हैं।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक