फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four bullets hit the shoe business in Baluganj

बालूगंज में जूता कारोबारी को चार गोलियां मारी

Sat, 23 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Four bullets hit the shoe business in Baluganj
प‌र‌िवार के सदस्‍य - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बालूगंज में शुभ आकृति कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे जूता व्यवसायी इरशाद उस्मानी (35) पुत्र हाजी रमजान को उनकी दुकान के बाहर एक के बाद एक चार गोली मार दी गईं। गोली उनके पेट, गर्दन, कमर और हाथ में लगीं। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावरों ने एक फायर और किया, लेकिन यह मिस हो गया। जानलेवा हमले का आरोप सपा के पूर्व जिला महासचिव हरिकांत यादव पर है। वह फरार हो गया है। दोनों के बीच मार्केट में दुकान के आगे रैंप बनवाने को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

इरशाद उस्मानी मूलरूप से छीपीटोला स्थित बतख की प्याऊ वाली गली के रहने वाले हैं। अब ताजनगरी फेस द्वितीय में परिवार सहित रहते हैं। शुभ आकृति कॉम्प्लेक्स में उनकी छह दुकान हैं। इनमें एक में पेठा और दूसरी जूतों की है। उनका हैंडीक्राफ्ट का भी काम है।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि बरौली अहीर निवासी हरिकांत यादव की उनकी पेठे की दुकान के बगल से ट्रेवल्स की दुकान है। वह प्रॉपर्टी का भी काम करता है। मार्केट में उसने रैंप बनवाई थी। दो महीने पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण विरोधी अभियान में यह रैंप तोड़ दी थी। मगर, हरिकांत फिर से रैंप बनवाने का प्रयास कर रहा था। लोहे की रेेलिंग भी लगवा ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरशाद ने इसका विरोध किया था। सिटी मजिस्ट्रेट से भी शिकायत कर दी थी। इसके बाद रैंप का काम रोक दिया गया था। तब से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। सुबह तकरीबन 8:30 बजे इरशाद दुकान पर आया। आरोप है कि तभी हरिकांत कार से अपने चार-पांच साथियों के साथ आ धमका। इरशाद को चार गोली मारीं। इसमें वह घायल हो गया। लोगों के जुटने पर हमलावर भाग खड़े हुए। गोलीकांड के बाद मार्केट की दुकानें बंद हो गईं। घायल को देहली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली मारने का आरोप हरिकांत यादव पर है। उसकी तलाश की जा रही है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
पहले कुल्हाड़ी मारी, फिर चाकू और अब गोली
पुलिस की लापरवाही से चौथी बार हुआ इरशाद पर हमला
आगरा। मार्केट में इरशाद की छह और हरिकांत की आठ दुकानें हैं। इरशाद पर डेढ़ महीने पहले कुल्हाड़ी से हमला बोला गया था, लेकिन उसने भागकर जान बचाई। इसके बाद चाकू से हमला बोला गया। पुलिस ने धारा 324 का मुकदमा दर्ज किया था। मगर, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। कुछ दिन पहले भी इरशाद के साथ मारपीट की गई थी। तब भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी ढिलाई का नतीजा है कि अब फिर से हमला बोला गया।

दोनों पक्षों के खिलाफ की थी पाबंद की कार्रवाई
थाना पुलिस का कहना है कि विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों को पाबंद किया गया था। चाकू से हमले के मामले में भी जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।
लोगों ने किया थाने का घेराव
रात को लोगों ने थाना रकाबगंज का घेराव कर लिया। आरोपी सपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed