फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four and a half thousand fever patients reached the district hospital in a month

Agra News: एक माह में जिला अस्पताल पहुंचे बुखार के साढ़े चार हजार मरीज

Fri, 03 May 2024 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Four and a half thousand fever patients reached the district hospital in a month
कासगंज। मौसम के मिजाज में अप्रैल माह में शुरू हुए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर देखा गया। बीते एक माह के दौरान बुखार से पीड़ित करीब साढ़े चार हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं छह सौ से अधिक मरीज डायरिया का शिकार होकर जिला अस्पताल में पहुंंचे।जिले में अप्रैल माह का शुभारंभ होते ही गर्मी की दस्तक शुरू हो गई। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर नजर आने लगा। जिला अस्पताल में जहां पहले आठ सौ से नौ सौ तक मरीज एक दिन में पहुंच रहे थे, वहीं यह आंकड़ा बढ़कर एक हजार के पार पहुंचने लगा। इसमें बुखार के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी। प्रतिदिन की बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 150 के पार हो गई। डायरिया ने भी अपनी दस्तक दे दी। इस तरह जिला अस्पताल में एक माह में जहां बुखार के 4541 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं डायरिया के 674 मरीज जिला अस्पताल इलाज को पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed