फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Accused Tried To Escape From Temporary Jail Crime News

अस्थाई जेल से चार आरोपियों ने किया भागने का प्रयास, इनामी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर भी थे बंद

Wed, 22 Jul 2020 06:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Jul 2020 06:38 PM IST
सार

  • बैरक में लगी जंगले की सरिया उखाड़ी
  • अन्य बंदियों के शोर मचाने पर पकड़े

विज्ञापन
Four Accused Tried To Escape From Temporary Jail Crime News
demo pic

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कालेज में बनी अस्थायी जेल से मंगलवार रात को चार बंदियों ने भागने का प्रयास किया। बंदियों ने बैरक के जंगले की दो सरिया उखाड़ दीं। अन्य बंदियों ने देखा तो शोर मचा दिया। इस पर बंदीरक्षक, सुरक्षा में तैनात पीएसी के सिपाही और होमगार्ड आ गए। उन्होंने बंदियों को पकड़ लिया। उधर, बंदियों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।  
विज्ञापन


अस्थायी जेल से भागने की कोशिश करने वाले बंदियों में लोहामंडी के बिल्लोचपुरा निवासी आस मोहम्मद, धौलपुर के थाना सैपऊ स्थित गांव पुखरा निवासी नरेंद्र, न्यू आगरा के सिकंदरपुर निवासी आशीष निषाद और न्यू आगरा निवासी राम सिंह हैं। चारों को अलग-अलग अपराध के मामले में जेल में बंद किया गया है। मंगलवार रात को चारों अस्थायी जेल के हॉल में सो रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कासगंजः धारदार हथियार से प्रहार कर वृद्ध की नृशंस हत्या, आंगन में मिला शव 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात तकरीबन नौ बजे बंदियों की गिनती हुई। रात में आरोपी चारों बंदियों ने हाल में बने जंगले की दो सरिया उखाड़ दीं। अन्य बंदियों ने सरिया टूटने की आवाज सुन ली। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर मुख्य बंदीरक्षक दिलशाद खान आ गए। बाद में पीएसी के सिपाही और होमगार्ड ने बंदियों को पकड़ लिया। इस मामले में जेलर कृपाल सिंह ने धारा 224 में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।  
 

14 दिन के लिए रखते हैं अस्थायी जेल में 
जिला कारागार में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एमडी जैन इंटर कालेज में अस्थायी जेल बनाई है। इस जेल में विभिन्न अपराधों में थानों में पकड़े जाने वाले बंदियों को रखा जाता है। 14 दिन वह अस्थायी जेल में रहते हैं। उनका कोरोना टेस्ट कराया जाता है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही जिला कारागार में भेजे जाते हैं। 

बदमाश विनोद और मोनू भी हैं बंद 
अस्थायी जेल में हाल ही में समर्पण के बाद अलीगढ़ पुलिस का 50 हजार का इनामी बदमाश विनोद जाट रखा गया है। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव भी बंद है।

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही इन अपराधियों को जिला जेल में दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा भी कई लुटेरे भी बंद हैं। जेल की सुरक्षा में पीएसी के अलावा हरीपर्वत पुलिस को भी लगाया गया है। 

जमानत पर छूटकर आते ही करने लगा था चोरी 
अस्थायी जेल से भागने की कोशिश करने वाला आस मोहम्मद पूर्व में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने जेल गया था। उसे कोरोना संक्रमण फैलने के दौरान अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया था। वह जेल से बाहर आते ही चोरी करने लगा था।

हाल में थाना लोहामंडी पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में जेल भेजा था। 16 जुलाई को उसके तीन साथी भी पकड़े गए थे। सभी जेल में बंद हैं। एक आरोपी छेड़छाड़ के मामले में बंद है, जबकि दो और आरोपी चोरी के मामले में जेल भेजे गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed