फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four accused of selling land by preparing fake documents sent to jail

Agra News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के चार आरोपी भेजे जेल

Thu, 02 May 2024 04:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 May 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Four accused of selling land by preparing fake documents sent to jail
कासगंज। सहावर क्षेत्र में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपियों के पास से पुलिस ने नकदी सहित अन्य कागजात बरामद किए है। अन्य तीन वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस क्षेत्र में दबिश दे रही है।क्षेत्र के गांव जौहरी निवासी अभिषेक मिश्रा की जमीन को अमांपुर के ग्राम महेश पुर निवासी रोहताश ने अपने साथी मनोज कुमार और आकाश निवासी मोहल्ला चौक बुलंद के साथ मिलकर उसके नाम से आधार कार्ड सहित जमीन के अन्य फर्जी कागजात तैयार कर उसे सोहिल खान, अफरोज निवासी मोहल्ला झंडा, पुरुषोत्तम मोहल्ला चौक और मुलायम सिंह निवासी मुनीर नगर अमांपुर को लगभग नौ बीघा जमीन 72 लाख रुपये में बेच रहे थे। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ भूमि स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने सोमवार को तहसील के समीप से आरोपी रोहताश, आकाश, पुरुषोत्तम और अफरोज को सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से फर्जी आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैनामा के 1 लाख 14 हजार रुपये के ई-स्टांप और 10,500 रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीन वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed