{"_id":"605781a78ebc3ed3d535ebc7","slug":"four-accused-of-murderous-attack-arrested-after-encounter-mainpuri-news-agr485529132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमला के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव में महिला पर घर में घुसकर जानलेवा हमला और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को आशीष, शीलू, रोहित और शैलेंद्र निवासी गांव बल्लामपुर को रविवार सुबह काला खेड़ मोड़ पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों के तीन साथी अमित, विवेक और सुमित निवासी गांव बल्लामपुर भाग खड़े हुए।
एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार रात घर पर अकेली थी। तभी औंछा थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी आशीष, अमित, शैलेंद्र, शीलू, रोहित, विवेक और सुमित कार और बाइक से उसके घर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी।
चीखपुकार पर लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से महिला पर फायर कर दिया। मामले में देररात ही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा की ओर से नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, एक छुरा, कार और बाइक बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि भागे हुए फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।