फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four accused granted five-day police custody in the case involving 10 leopard skins.

Agra News: 10 तेंदुए की खाल मामले में चार आरोपियों की पांच दिन तक की मिली कस्टडी रिमांड

Wed, 29 Jul 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Four accused granted five-day police custody in the case involving 10 leopard skins.
आगरा। तेंदुए की 10 खालों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों से अब वन विभाग पांच दिन तक कस्टडी रिमांड में पूछताछ करेगा। अदालत से कस्टडी रिमांड बुधवार से रविवार तक की मिली है। रिमांड मिलने के बाद वन विभाग की जांच टीम तेंदुए की खालों की तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तेंदुओं का शिकार कहां किया गया, खालें आरोपियों तक कैसे पहुंचीं। इसके साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन


डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। मोबाइल से मिले डेटा और बातचीत के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग को आशंका है कि तेंदुए की खालों की बरामदगी के पीछे वन्यजीव तस्करी का बड़ा नेटवर्क हो सकता है। कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर खालों के लाने का स्त्रोत पता किया जाएगा। जांच के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed