फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four accused arrested in murder of married woman

Agra News: विवाहिता की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in murder of married woman
कासगंज। थाना सुन्नगढ़ी पुलिस ने विवाहिता की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर उसके पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था।पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव गजोर में बुधवार को तड़के आरोपी हरिशचंद्र ने अपनी पत्नी रंजना की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जले हुए शव के अवशेष बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे। मृतका की मां दन्नो देवी ने पति हरिश्चंद्र व अन्य ससुरालीजन मनोज, अखिलेश एवं राजेश निवासी ग्राम गजौरा के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया की सुन्नगढ़ी की थाना प्रभारी शांति देवी ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed