Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foundry operator robbed of Rs 1.40 lakh and a ring

Agra News: ढलाई कारखाना संचालक से 1.40 लाख रुपये और अंगूठी लूटी

Thu, 15 Jan 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Foundry operator robbed of Rs 1.40 lakh and a ring
आगरा। थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र के ट्रांस यमुना स्थित सैयद कट पर बाइक सवार बदमाश ने ढलाई कारखाना संचालक से 1.40 लाख रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली। व्यापारी का कहना है कि बदमाश पहले तमंचा लगाया। जान से मारने की धमकी देकर जैकेट से रुपये और अंगूठी निकालकर ले गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


नुनिहाई, एत्माददाैला निवासी राजेंद्र कुमार ढलाई कारखाना चलाते हैं। वह बुधवार दोपहर 3 बजे वो इटावा से बस में आगरा आए थे। उनके पास 1.40 लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी थी। ट्रांस यमुना स्थित सैयद कट पर बस से उतर गए। इसके बाद पैदल जाने लगे। तभी काले रंग की पल्सर बाइक पर एक युवक आया। उसने हेलमेट लगा रखा था। उसने आते ही तमंचा तान दिया। इस पर वो घबरा गए। उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जैकेट की चेन खोलकर रुपये और अंगूठी को लूट लिया।
विज्ञापन




जब तक वो शोर मचाते तब तक वह भाग निकला। उन्होंने घर आने के बाद एक परिचित को जानकारी दी। तब वो थाने आए। पुलिस ने सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। मगर बाइक सवार का पता नहीं चल सका। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारखाना खोलने को लिया था कर्ज

राजेंद्र ने बताया कि कारोना काल में काम बंद हो गया था। इस कारण उन्हें काफी घाटा हो गया। उन्होंने कारखाना बंद कर दिया। अब एक साल पहले ही काम शुरु किया था। इसके लिए फाइनेंस कंपनी से लोन भी लिया था। इसके लिए जेवर गिरवीं रखे थे। एक सप्ताह पहले रिश्तेदार से रकम लेकर लोन चुकाया था। जेवर कंपनी से वापस लिए थे। वह इटावा में अपने रिश्तेदार की रकम चुकाने के लिए जेवर लेकर गए थे। जेवर बिकने के बाद वापस आ रहे थे। तभी लूट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed