फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foundry Nagar horrific fire in factory

फाउंड्री नगर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग

Mon, 26 Jan 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 26 Jan 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
फाउंड्री नगर स्थित इस्लाम नगर मेें प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार शाम को भीषण आग लग गई। ज्वलनशील केमिकल से भरे कई ड्रम धमाकों के साथ फटने लगे। आसपास की फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। फायरब्रिगेड की दस दमकलें पहुंची पर आग बेकाबू होता देख मथुरा, फीरोजाबाद से दो-दो और सादाबाद से एक दमकल बुला ली गई। आधी रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

नेहरू नगर निवासी अनिल मित्तल की इस्लाम नगर में एके प्लास्टिक के नाम से फैक्ट्री है। इसमें प्लास्टिक दाना बनाया जाता है। फैक्ट्री में ही उनके भाई जयकिशन की जूते के सोल बनाने की मशीनें लगी हैं। भूतल पर गत्ते और कबाड़ा, पहली मंजिल पर मशीन रूम और दूसरी मंजिल पर गोदाम व ज्वलनशील केमिकल से भरे ड्रम रखे थे। रविवार को छुट्टी थी। चौकीदार और दो कर्मचारी भूतल पर बैठे थे। शाम तकरीबन 6:30 बजे मशीन रूम से धुआं निकलता देख उन्होंने मालिक और फायरब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। पर तब तक लपटें भूतल और द्वितीय तल तक पहुंच गईं। केमिकल से भरे ड्रम तेज धमाके के साथ फटने लगे। इससे आग और भीषण हो गई। आग बेकाबू होती देख आठ गाड़ियां और पहुंच गईं।  मौके पर आए सिविल डिफेंस वालंटियरों ने भी बचाव कार्य किया। रात दस बजे तक भूतल और मशीन रूम में लगी आग पर काफी हद तक काबू कर लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि द्वितीय तल पर आग बुझाने में दिक्कतें आ रही थीं। दीवारें चटक गईं हैं। फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन



दो लाख लीटर पानी खर्च, टार्च की रोशनी में चला आपरेशन
आगरा। आग की वजह से फैक्ट्री की विद्युत सप्लाई गुल हो गई थी। अंधेरा होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। फैक्ट्री में अंदर जाने के लिए सीढ़ियां छोटी थीं। बारिश भी बाधा बन गई थी।  ऐसे में राहत कार्य टॉर्च की रोशनी में चल रहा था। उधर, ज्वलनशील केमिकल से भरे ड्रम फटने से आग बेकाबू हो गई थी। आधी रात तक दो लाख लीटर से ज्यादा पानी खत्म हो गया था। आग भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर लगी हुई थी। पानी भरने के लिए एक गाड़ी को तीन चक्कर तक लगाने पड़े। वहीं फैक्ट्री के बराबर से पॉलीथिन बनाने की फैक्ट्री है। आग फैलने की आशंका पर यहां से सामान निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसी दमकल
आगरा-कानपुर हाईवे पर शाम से ही जाम था। वाटर वर्क्स से खंदारी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस कारण जाम में फंसी दमकल की गाड़ियां काफी देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed