फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   found the dead body in feild of seads

कासगंजः पांच दिन से लापता युवती का शव बाजरा के खेत में मिला, गांव के युवकों पर हत्या का आरोप

Wed, 14 Oct 2020 12:41 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2020 12:41 PM IST
सार

पटियाली क्षेत्र के घोषगंज की पप्पी (20) पुत्री सियाराम 9 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे घर से लापता हो गई थी। तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने 10 अक्तूूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार देर शाम युवती का शव बाजरा के खेत में पड़ा मिला। शव को देखकर लग रहा था कि युवती की हत्या कई दिन पहले की गई है।

विज्ञापन
found the dead body in feild of seads
Dead body - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पांच दिन पूर्व गांव से लापता हुई युवती का शव मंगलवार देर शाम बाजरा के खेत में मिला है। जानकारी पर एसपी सहित क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। युवती के परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि युवती की हत्या कैसे हुई है।
विज्ञापन


पटियाली क्षेत्र के घोषगंज की पप्पी (20) पुत्री सियाराम 9 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे घर से लापता हो गई थी। तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने 10 अक्तूूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार देर शाम युवती का शव बाजरा के खेत में पड़ा मिला। शव को देखकर लग रहा था कि युवती की हत्या कई दिन पहले की गई है।
विज्ञापन



शव क्षतविक्षत हो रहा था और दुर्गंध उठ रही थी। देर सायं गांव के लोगों की नजर युवती के शव पर पड़ी तो परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। सूचना पर सीओ पटियाली, एसपी मनोज सोनकर, एएसपी आदित्य वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। देर रात मामले में गांव के प्रेमसिंह व उसके दोनों पुत्र पिंटू और धमेंद्र समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की हत्या की गई है। शव बाजरा के खेत में बरामद हुआ है। हत्या किस तरह से की गई है यह स्पष्ट नहीं है। शव क्षतविक्षत हो गया था। परिवार के लोग गांव के ही एक युवक पर आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। - गवेंद्र पाल गौतम, सीओ, पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed