फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fort tourist

Agra News: किले के अंदर झंडा ले जाने की जिद पर हुआ हंगामा

Tue, 17 Jan 2023 05:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
fort tourist
महाराष्ट्र के पर्यटक आगरा किला में झंडे लहराने के लिए लाए थे साथ, प्रवेश से रोकने पर हुई धक्का मुक्की
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
ताजमहल की तरह आगरा किला पर महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के दल ने किले के अंदर झंडे ले जाकर उसे फहराने की जिद की, जिस पर किले पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों के साथ उनकी तकरार हुई और धक्का-मुक्की भी हो गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा के स्मारक के अंदर किसी भी तरह का धार्मिक प्रतीक चिन्ह या पार्टी का झंडा लहराना प्रतिबंधित है। पर्यटकों का दल महाराष्ट्र के एक राजनीतिक दल से ताल्लुक रखता था।

मंगलवार को महाराष्ट्र से 30 पर्यटकों का दल आगरा किला पहुंचा। पर्यटकों के हाथ में तिरंगा व कुछ धार्मिक एवं राजनैतिक दल के झंडे थे। सभी पर्यटक इन झंडों के साथ आगरा किला में प्रवेश करने लगे। गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोककर नियमों का हवाला देते हुए झंडे बाहर रखने के लिए कहा। इस पर पर्यटकों के तकरार शुरू कर दी। पर्यटक झंडों को अंदर ले जाने पर अड़ गए। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें किले में प्रवेश नहीं करने दिया। गेट पर धक्का मुक्की करने पर एएसआई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चार कार्यकर्ताओं को अपने साथ ले गई। इस मामले में आगरा किला के संरक्षण सहायक ने बताया कि महाराष्ट्र के पर्यटकों का दल किला घूमने आया था। उनका ड्रोन व अन्य सामान बाहर रखवा दिया गया था। इसके बाद वो दोबारा झंडे के साथ प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें रोक लिया गया। यह नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed