फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former SP MLA Omprakash Verma will join BJP today

सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा आज भाजपा में होंगे शामिल

Sun, 16 Jan 2022 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Former SP MLA Omprakash Verma will join BJP today
सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा आज भाजपा में होंगे शामिल
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा रविवार को भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने इसकी जानकारी खुद दी। उन्हाेंने बताया कि लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्टी में शामिल होने जा रहा हूं। उन्होंने सपा पर विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया।
विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर राजनीतिक दलों में उथल पुथल है। दो दिन पहले शिकोहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा के सपा में शामिल हो गए थे। इस कारण इस सीट से सपा की ओर से दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक एवं स्व. रघुवर दयाल वर्मा के पौत्र ओमप्रकाश वर्मा को टिकट मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। इसलिए उन्हें नया ठिकाना भाजपा में बनाना उचित लगा।
विज्ञापन

ओमप्रकाश वर्मा ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि में कल रविवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करूंगा। मैं अभी रवाना हो रहा हूं। मेरे साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू भी साथ होंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया। कहा कि जिसकी जैसी फितरत होती है, वह उसी तरह के लोगों को पसंद करते है। मेरे साथ पार्टी ने उपेक्षा की। जनता मुझे चुनाव लड़ाना चाहती है मैं जनता की उम्मीदों को नकार नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed