{"_id":"61e3190c8a03954e513e623d","slug":"former-sp-mla-omprakash-verma-will-join-bjp-today-agra-news-agr521378320","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा आज भाजपा में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा आज भाजपा में होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा आज भाजपा में होंगे शामिल
फिरोजाबाद। सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा रविवार को भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने इसकी जानकारी खुद दी। उन्हाेंने बताया कि लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्टी में शामिल होने जा रहा हूं। उन्होंने सपा पर विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया।
विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर राजनीतिक दलों में उथल पुथल है। दो दिन पहले शिकोहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा के सपा में शामिल हो गए थे। इस कारण इस सीट से सपा की ओर से दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक एवं स्व. रघुवर दयाल वर्मा के पौत्र ओमप्रकाश वर्मा को टिकट मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। इसलिए उन्हें नया ठिकाना भाजपा में बनाना उचित लगा।
ओमप्रकाश वर्मा ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि में कल रविवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करूंगा। मैं अभी रवाना हो रहा हूं। मेरे साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू भी साथ होंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया। कहा कि जिसकी जैसी फितरत होती है, वह उसी तरह के लोगों को पसंद करते है। मेरे साथ पार्टी ने उपेक्षा की। जनता मुझे चुनाव लड़ाना चाहती है मैं जनता की उम्मीदों को नकार नहीं सकता।