{"_id":"66bcc4f7dc79d5192d00a432","slug":"former-sp-leader-filed-case-against-woman-for-blackmailing-and-extorting-6-77-lakh-from-him-in-agra-2024-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता और होटल कर्मी युवती मामला: कन्नौज से पहले यहां हो चुका कांड, पार्टी ने निकाल दिया था; फिर चर्चा में..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता और होटल कर्मी युवती मामला: कन्नौज से पहले यहां हो चुका कांड, पार्टी ने निकाल दिया था; फिर चर्चा में..
Wed, 14 Aug 2024 11:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:11 PM IST
सार
पूर्व सपा नेता और होटल कर्मी युवती का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार पूर्व सपा नेता ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने युवती पर ब्लैकमेल करके लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आगरा के सपा नेता के खिलाफ एक युवती ने पार्टी में शिकायत की थी। इसके बाद इन्हें पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया। अब यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार पार्टी से निष्कासित सपा नेता ने युवती पर ब्लैकमेल करके पैसे वसूलने का आरोप लगाया है।
पूर्व सपा नेता राहुल गुर्जर ने ताजगंज थाना में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मैनपुरी की युवती के खिलाफ ब्लैकमेल करके 6.77 लाख रुपये वसूलने का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि यमुना किनारा स्थित होटल में आने-जाने के दौरान कर्मचारी युवती ने उनसे मेलजोल बढ़ाया। घूमने जाने के दौरान मोबाइल से वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रही है। युवती की ही शिकायत पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व सपा नेता राहुल गुर्जर ने ताजगंज थाना में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मैनपुरी की युवती के खिलाफ ब्लैकमेल करके 6.77 लाख रुपये वसूलने का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि यमुना किनारा स्थित होटल में आने-जाने के दौरान कर्मचारी युवती ने उनसे मेलजोल बढ़ाया। घूमने जाने के दौरान मोबाइल से वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रही है। युवती की ही शिकायत पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
चारुल एंक्लेव, ताजगंज निवासी राहुल गुर्जर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अक्सर यमुना किनारा स्थित एक होटल में जाते थे। आरोपी युवती होटल में कार्यरत थी। खाने के व्यंजनों की जानकारी देने आती थी। मेलजोल बढ़ाकर मोबाइल नंबर ले ली। इसके बाद युवती ने पहले जोक्स भेजे। बाद में वॉयस और वीडियो कॉल करने लगी।
विज्ञापन
साथ घूमने के दौरान उसने वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूल रही है। अब तक 6.77 लाख वसूल चुकी है। सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ है। पीड़ित ने व्हाट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट, वायस रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य दिए हैं। विवेचना की जा रही है।