फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former soldier did not even know vicious took loan of Rs 25 lakh in his name

Agra: पूर्व फौजी को पता भी नहीं चला, उसके नाम पर ले लिया 25 लाख रुपये का लोन, सिर्फ पैन कार्ड से कर दिया खेल

Fri, 25 Nov 2022 05:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 05:56 PM IST
सार

पूर्व फौजी ने थाना पुलिस से पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सेल को लिखित में सूचना दी है। पूर्व फौजी को पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
former soldier did not even know vicious took loan of Rs 25 lakh in his name
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शातिर ने पूर्व फौजी को अपने जाल में बुरी तरह फंसा लिया है। पूर्व फौजी को पता भी नहीं चला कि उसके नाम से न जाने कब 25 लाख रुपये का लोन हो गया। हाल ही में जब उसने सिबिल स्कोर चेक किया, तो इतनी बड़ी धनराशि का लोन दिखाने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस और साइबर सेल को दी। साइबर सेल ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि शातिर ने पूर्व फौजी के पैन कार्ड का क्लोन बनवाकर ये पूरा खेल किया।  
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के मोहल्ला गौरापाड़ा निवासी पूर्व फौजी मुकेश चौधरी पुत्र बाबूलाल ने पुलिस व साइबर सेल को सूचना देते हुए बताया कि उसके पेन कार्ड नंबर का जयपुर निवासी मुकेश सैनी पुत्र बाबूलाल ने क्लोन बनाकर जयपुर की अलग-अलग बैंकों से 31 बार मे करीब 25 लाख रुपये का लोन लिया। इस बात की जानकारी उसे तब हुई जब वह एसबीआई की फतेहपुर सीकरी शाखा में खुद के लिए लोन लेने पहुंचा। 
विज्ञापन


बैंक कर्मियो ने जब उसके पैन कार्ड कि डिटेल देखी, तो उस पर पहले से ही 25 लाख रुपये का लोन दर्शाया जा रहा था। बैंक कर्मियों ने जब पूर्व फौजी को इस बारे मे जानकारी दी, तो उसके होश उड़ गए। पूर्व फौजी ने थाना पुलिस से पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सेल को लिखित में सूचना दी है। पूर्व फौजी को पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed