{"_id":"63156c984428ed683b2fd4e5","slug":"former-president-of-dayanand-bal-mandir-sanstha-arrested-accused-of-embezzlement-of-75-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दयानंद बाल मंदिर संस्था के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, 75 लाख के गबन का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दयानंद बाल मंदिर संस्था के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, 75 लाख के गबन का है आरोप
Mon, 05 Sep 2022 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Sep 2022 08:57 AM IST
सार
75 लाख के गबन के मामले में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की जांच एसएसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच ने की। आरोप साबित होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के सुल्तानपुरा स्थित दयानंद बाल मंदिर की संस्था के 75 लाख रुपये के गबन के मामले में आरोपी पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दयानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आगरा कैंट की प्रधानाचार्य कुलवीर कौर भसीन ने 27 मार्च 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि वर्ष 2010 में विद्यालय की दूसरी शाखा को खोलने के लिए जमीन खरीदने को संस्था के अध्यक्ष-प्रधान चंद्र नगर निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता को अधिकृत किया गया था। विद्यालय आर्य समाज द्वारा संचालित है।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने ककुआ में दो लोगों से जमीन खरीदी। इसके लिए संस्था के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के खाते से नकद धनराशि निकाली। वर्ष 2010-11 की बैलेंस शीट पर भूखंड के खरीदे ब्योरे में 10230939 रुपये दर्शाए गए। बैनामा सामने आने पर पता चला कि जमीन 2511000 रुपये में खरीदी गई थी। इसमें 1.76 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी लगी थी। 10020 पंजीकरण शुल्क और 10 हजार फोटोस्टेट का खर्च था, जबकि 7523919 का गबन कर लिया गया।
विज्ञापन
मामले की जांच एसएसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच ने की। आरोप साबित होने पर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।