फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former MP Ramjilal suman show slap to District President in front of Akhilesh Yadav in Agra

आगरा: मंच पर पूर्व सांसद ने अखिलेश यादव के सामने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा, सपा मुखिया हंसते रहे

Mon, 07 Feb 2022 12:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 12:22 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन ने पार्टी जिलाध्यक्ष को तमाचा दिखाते हुए डांटा। सपा जिलाध्यक्ष उनके भाषण के बीच अखिलेश यादव से बातें कर रहे थे। 

विज्ञापन
Former MP Ramjilal suman show slap to District President in front of Akhilesh Yadav in Agra
सपा जिलाध्यक्ष को तमाचा दिखाते रामजीलाल सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखकर सभा में मौजूद लोग हैरान रह गए। दरअसल, बाह विधानसभा क्षेत्र में सभा के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन ने पार्टी जिलाध्यक्ष को तमाचा दिखा दिया। जिससे वह सहम गए। यह देखकर अखिलेश यादव हंस पड़े और माहौल को हल्का करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को बाह विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सभा के मंच पर अखिलेश के साथ कई बड़े सपा नेता मौजूद थे। उनके पास में आगरा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भी बैठे थे।   

विज्ञापन

भाषण के बीच में बात करने पर डांटा 

मंच से सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन संबोधित करते हुए कह रहे थे, मैं अखिलेश को पूर्व मुख्यमंत्री नहीं मानता। मैं उन्हें भावी मुख्यमंत्री मानता हूं। इसी दौरान मंच पर पीछे अखिलेश के साथ बैठे जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा कुछ कह रहे थे। पूर्व सांसद ने जितेंद्र वर्मा के पास आए और तमाचा दिखाते हुए टोका। जिसके बाद अखिलेश यादव सहित मंच पर बैठे सभी लोग जोर से हंस पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना 

रविवार दोपहर 12 बजे अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से बाह पहुंचे। सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के समर्थन में सभा की। जहां गर्मी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वे गर्मी निकाल रहे हैं। हम नौजवानों के लिए पुलिस व फौज में भर्ती निकालेंगे। उन्होंने कहा, हमने 100 डायल सेवा शुरू की। बाबा मुख्यमंत्री उनके टायर नहीं बदल सके। टायर घिस गए हैं। 100 डायल का नाम बदल कर 112 कर दिया। पुलिस का कबाड़ा कर दिया है। 



अखिलेश ने भाजपा ने अटल जी के पैतृक गांव में विकास नहीं कराया। बटेश्वर का ऐतिहासिक मेला लगता था। भाजपा ने मेले को बढ़ावा नहीं दिया। सरकार बनने पर मंदिरों का जीर्णोद्वार कराएंगे। बाह को मध्य प्रदेश से जोड़ने के लिए पुल बनाने का काम शुरू किया था, भाजपा उसे भी पूरा नहीं कर सकी।  

सभा में अखिलेश से लोगों ने बाह को जिला बनाने की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि जिला बनाने के लिए कह रहे हो, पहले विधायक तो बनाओ। बाबा मुख्यमंत्री ने बहुत से नाम बदले हैं। सरकार बनने पर हम बाह को जिला बनाएंगे। स्वर कोकिला लता मंगेश्वर की याद में उन्होंने लखनऊ में संग्राहलय बनाने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed