फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former MLA cheated of Rs 14 lakhs 10th failed trapped in such a trap Two arrested from Noida

UP: पूर्व विधायक से 14 लाख की ठगी, 10वीं फेल ने ऐसे जाल में फंसाया; नोएडा से दो गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 02:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 02:49 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी दस्तावेज से बैंक में बचत और चालू खाता खुलवाते हैं। इसके बाद लोगों को कॉल करके बीमा पाॅलिसी में अधिक लाभ, बंद बीमा पाॅलिसी फिर से चालू कराने का झांसा देते हैं।

विज्ञापन
Former MLA cheated of Rs 14 lakhs 10th failed trapped in such a trap Two arrested from Noida
साइबर फ्रॉड - फोटो : ??? ?????

विस्तार

आगरा में साइबर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक किशन गोपाल से 14 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो साइबर ठगों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को बीमा पाॅलिसी में लाभ का झांसा देकर रकम जमा कराते थे। फर्जी कागजात से खाते भी खोलते थे। हालांकि आरोपियों से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम रानी ने बताया कि अलकापुरी, प्रताप नगर निवासी पूर्व विधायक किशन गोपाल से धोखाधड़ी की गई थी। बीमा पाॅलिसी में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये जमा करा लिए गए थे। मामले में साइबर थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस विवेचना कर रही थी। नोएडा में दबिश देकर गाजियाबाद निवासी सलमान अहमद और किशनपाल को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी दस्तावेज से बैंक में बचत और चालू खाता खुलवाते हैं। इसके बाद लोगों को कॉल करके बीमा पाॅलिसी में अधिक लाभ, बंद बीमा पाॅलिसी फिर से चालू कराने का झांसा देते हैं। सलमान दसवीं पास है। उसे पूर्व में दिल्ली पुलिस ने जेल भेजा था। वर्ष 2019 से ठगी करता आ रहा है। उसके गैंग में और भी लोग हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पकड़े, बरामदगी शून्य
साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। 14 लाख की धोखाधड़ी की गई थी। मगर, आरोपियों से रकम बरामदगी शून्य ही रही। ऐसे में पीड़ित को राहत तक नहीं मिल सकी। पुलिस ने दावा किया आरोपियों का गैंग करोड़ों की ठगी कर चुका है। मगर, अभी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed