फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former MLA Chaudhary Badan Singh died at the age of 97 MLA for five consecutive terms

Agra News: पूर्व विधायक चौधरी बदन सिंह का 97 वर्ष की आयु में निधन, लगातार पांच बार रहे थे विधायक

Thu, 01 Dec 2022 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 03:05 PM IST
सार

चौधरी बदन सिंह के नाम बड़ा रिकॉर्ड लगातार पांच बार विधायक बनने का है। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में चौधरी बदन सिंह के आगे चुनाव मैदान में अच्छे-अच्छे धुरंधर पसीने छोड़ते थे।

विज्ञापन
Former MLA Chaudhary Badan Singh died at the age of 97 MLA for five consecutive terms
पूर्व विधायक चौधरी बदन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोकतंत्र रक्षक सेनानी, पूर्व विधायक और साहित्यकार चौधरी बदन सिंह (97) का बृहस्पतिवार को चारबाग, शाहगंज स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी चौधरी बदन सिंह पांच बार फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से विधायक रहे। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार पैतृक गांव रिठौरा अखवाई (अकोला) में शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन


चौधरी बदन सिंह के पुत्र डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि चारबाग स्थित आवास पर दोपहर 12:30 बजे पिता ने अंतिम सांस ली। बचपन में ही बाबा का साया सिर से उठ जाने के बाद भी पिता ने अपनी मेहनत से बीए, एलटी की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद चाहरवाटी इंटर कॉलेज में 33 साल तक अध्यापन कार्य किया। उसी दौरान उनका झुकाव राजनीति की ओर हो गया। वह पहली बार 1977 में जनता पार्टी से विधायक चुने गए। इसके बाद 1980, 1984 में बीकेडी और 1989 में जनता दल से चुनाव जीते। 1993 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर फतेहपुर सीकरी में लगातार 5वीं बार विधायक बने। वे बेबाकी के लिए जाने जाते थे। आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार का विरोध करने पर जेल भी गए थे। 
विज्ञापन

जनहित में किया अनशन, खाईं पुलिस की लाठियां

जमीन से जुड़े और जुझारू प्रवृत्ति के बदन सिंह 1984 में फतेहपुर सीकरी में बिजली, पानी की समस्या दूर कराने के लिए आमरण अनशन पर कई दिन बैठे रहे। जनता का अपार समर्थन मिला। आंदोलन से जुड़ी यादों को साझा करते हुए रामकिशन सिंघल ने बताया कि 1984 का जून महीना था। चौधरी बदन सिंह के साथ आंदोलन से जुड़े लोगों ने जुलूस निकाला। घंटाघर चौराहे पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें मेरे साथ ही चौधरी बदन सिंह, रामकिशन खंडेलवाल, रामकिशन सिंघल व कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed