फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former minister Swami Prasad Maurya give statement against cm yogi adityanath

UP: 'बाबा का बुलडोजर एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों पर चल रहा', स्वामी प्रसाद बोले- कानून व्यवस्था ध्वस्त

Tue, 13 Jan 2026 10:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 13 Jan 2026 10:57 PM IST
सार

पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के संस्थापक स्वामी प्रसाद माैर्य मंगलवार को आगरा पहुंचे। यहां पुलिस की बर्बरता के शिकार पीड़ित से मुलाकात की। इसके बाद प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Former minister Swami Prasad Maurya give statement against cm yogi adityanath
आगरा में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे स्वामी प्रसाद माैर्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बाबा का बुलडोजर एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों पर ही चल रहा है। यह बात पूर्व मंत्री व अपनी जनता पार्टी के संस्थापक स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सैंया निवासी नरेंद्र कुशवाह से मुलाकात के बाद कही।
विज्ञापन


जीवनी मंडी चौकी में पुलिस की थर्ड डिग्री का शिकार हुए नरेंद्र कुशवाह के परिवार को ढांढस बंधाने के बाद फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त ने खुद पुलिस कर्मियों की ज्यादती की बात मानी है। आश्वासन दिया है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हालांकि पीड़ित परिवार पुलिस के आतंक से दहशत में है कि कहीं फिर से किसी झूठे केस में फंसा न दिया जाए। कहा कि उन्होंने अंतिम समय तक समर्थन का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है जब सरकारी तंत्र ने आंखें मूंद ली। इससे पहले मेरठ में भी एक घटना में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की। घटना में अल्पसंख्यक समाज का व्यक्ति आरोपी होता तो पुलिस से पहले बुलडोजर घर ध्वस्त करने पहुंच जाता। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान मोहिनी कुशवाहा, राम-लखन सिंह, सम्राट कौशल कुमार कुशवाहा, मुकेश बघेल, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed