{"_id":"67ff5ddc0fa9ae9e380a5754","slug":"former-minister-grandson-hits-woman-car-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पूर्व मंत्री के नाती की दबंगई...तीन बार मारी युवती की कार में टक्कर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पूर्व मंत्री के नाती की दबंगई...तीन बार मारी युवती की कार में टक्कर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Wed, 16 Apr 2025 01:06 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:06 PM IST
सार
पूर्व मंत्री के नाती ने जूता कारोबारी की बेटी की कार में तीन बार टक्कर मारी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, घटना के बाद से युवती का परिवार दहशत में है। गाैरतलब है कि आरोपी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है।
विज्ञापन
आरोपी दिव्यांश चाैधरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी ने जूता कारोबारी की बेटी की कार में तीन बार टक्कर मारी थी। इस मामले में लापरवाही से गाड़ी चलाना और तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सात साल से कम सजा होने के कारण इनमें गिरफ्तारी नहीं होगी। लेकिन पीड़िता का परिवार दहशत में है।
ऋषि मार्ग, शाहगंज की रहने वाली जूता कारोबारी की बेटी सोमवार की रात को अपनी गाड़ी से चालक के साथ मेरठ से लौट रही थी। युवती ने पुलिस को जानकारी दी थी कि एमजी रोड पर हरीपर्वत चौराहे से निकलते ही सफेद इनोवा में आए दिव्यांश ने उनकी गाड़ी के बराबर में लाकर टक्कर मारी। उसने तीन बार कार में टक्कर मारी।
पीड़िता ने घटना का एक वीडियो भी पुलिस को दिया है। आरोपी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। युवती की ओर से दिए गए वीडियो में सफेद इनोवा में चालक का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। एसीपी हरीपर्वत का कहना है कि जांच के बाद ही पुलिस कोई कार्रवाई करेगी।