फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former minister Choudhary Basheer may be arrested for wife harassment

नगमा और रुबीना ने छेड़ी पूर्व मंत्री के खिलाफ मुहिम, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Thu, 20 Sep 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 20 Sep 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
former minister Choudhary Basheer may be arrested for wife harassment
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर पर एक बार फिर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। उनकी पत्नी नगमा फातिमा ने उनके खिलाफ जो केस दर्ज कराया है, उसमें कार्रवाई कराने के लिए मुहिम भी छेड़ दी है। इसमें समाज के लोग भी नगमा का साथ दे रहे हैं। नगमा बशीर को पहले भी जेल भिजवा चुकी हैं। बशीर के तीन निकाह हुए हैं। तीनों बीवियों से उनके झगड़े हुए हैं।
विज्ञापन


चौधरी बशीर की पहली शादी 2002 में हुई। वो पहली बार विधायक बने थे। आगरा के इतिहास में कोई मुस्लिम पहली बार विधानसभा पहुंचा था। उधर, कानपुर में शौहर के इंतकाल के बाद उनकी सीट से चुनाव जीतीं गजाला भी विधानसभा पहुंचीं। वो चौधरी बशीर से 17 साल बड़ी थीं। 
विज्ञापन


गजाला तीन बच्चों की मां थीं। दोनों में दोस्त हुई, फिर दोनों ने निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों सपा में आए। दोनों मंत्री बने। तब तक, सब कुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद गजाला और बशीर के बीच विवाद हुआ। नौबत तलाक तक पहुंची। दोनों की राहें जुदा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट मांगने के दौरान प्यार

2012 में फिर से विधानसभा का चुनाव आया। चौधरी बशीर घर-घर वोट मांग रहे थे। इसी दौरान टीला अजमेरी खां की नगमा फातिमा को देखा और फिदा हो गए। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया और निकाह कर लिया। उस समय नगमा की उम्र 18 साल थी। 

नगमा अब शहीद नगर में रहती हैं। इस बार भी कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा, लेकिन नगमा परेशान रहीं। उन्होंने 2014 में हरीपर्वत थाना में चौधरी बशीर के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। बशीर को 27 दिन जेल में रहना पड़ा। अब फिर से केस दर्ज कराया है।

इस बार एक साथ दो केस दर्ज कराए गए हैं। दूसरा रूबीना ने दर्ज कराया है। बशीर कह रहे हैं कि रूबीना से निकाह इसी 18 जुलाई को हुआ है। रूबीना कह रही हैं कि निकाहनामा फर्जी है। हालांकि क्राइम ब्रांच की जांच में यह असली पाया गया है।

नगमा और रुबीना दोनों ने चौधरी बशीर के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ रखी है। दोनों को भारी समर्थन मिल रहा है। नगमा दो दिन पहले एसपी सिटी से भी मिली हैं और बशीर को जेल भिजवाने की मांग की है।

'चौथी बीवी को कोई सामने तो लाए ..'

चौधरी बशीर पर यह भी आरोप लग रहा है कि उन्होंने चोरी छिपे एक निकाह गैर मुस्लिम महिला से किया। वो ज्वैलर की बेटी है, उससे भी तलाक हुआ है। इस पर चौधरी बशीर का कहना है कि अगर उनका चौथा निकाह हुआ है तो लोग उनकी बीवी और निकाहनामा को सामने लेकर आएं? यह आरोप साजिश के तहत लग रहे हैं।

चौधरी बशीर का कहना है कि नगमा ने जो आरोप अब लगाए हैं। वही 2014 में लगाए थे। तब उसने कोर्ट में बयान दिया था कि आरोप झूठे हैं। बशीर का कहना है कि तब साजिश के पीछे पूर्व विधायक जुल्फिकार भुट्टो का हाथ था। अब भी वही है, उसने नगमा के भाई शानू को मोहरा बना लिया है। शानू ही नगमा को भड़का रहा है। हालांकि नगमा का कहना है कि उन्होंने उत्पीड़न होने पर ही रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed