फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former legal manager dies in suspicious condition dispute regarding transaction

Agra: पूर्व लीगल मैनेजर की संदिग्ध हालत में माैत, लेनदेन का चल रहा था विवाद; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 02 Mar 2025 04:05 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Mar 2025 04:05 PM IST
सार

पूर्व लीगल मैनेजर दिल्ली में रहते थे। अपने एक लेनदेन के चक्कर में जनवरी से आगरा में रह रहे थे। संदिग्ध परिस्थिति में उनकी माैत हो गई। पत्नी हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Former legal manager dies in suspicious condition dispute regarding transaction
मृतक का फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस पर परेशान पत्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली की निजी कंपनी के पूर्व लीगल मैनेजर मयंक दत्त (47) की आगरा में संदिग्ध हालत में माैत हो गई। वह मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। वर्ष 2012 में प्रेम विवाह के बाद से दिल्ली में रह रहे थे। 
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि नवंबर में नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें आगरा के रहने वाले आदर्श चौधरी ने कलेक्शन कंपनी खोलने का झांसा देकर तीन लाख रुपए लिए थे। मगर, बाद में किसी कारण कंपनी बंद करने की बात कही।  आदर्श चौधरी ने 1.20 लाख रुपये लौटा दिए। बाकी रकम वापस नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि इसलिए मयंक रुपए लेने के लिए जनवरी में आए थे। तब से यहीं रह रहे थे। शनिवार को उनकी मृत्यु की जानकारी मिली। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed