फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former legal manager Death mystery was solved this reason was revealed in the post mortem report

UP: कैसे हुई पूर्व लीगल मैनेजर की मौत...सुलझ गई गुत्थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये वजह

Mon, 03 Mar 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 09:17 AM IST
सार

दिल्ली की निजी कंपनी के पूर्व लीगल मैनेजर मयंक दत्त (47) की आगरा में संदिग्ध हालत में माैत हो गई। वह मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। वर्ष 2012 में प्रेम विवाह के बाद से दिल्ली में रह रहे थे। 
 

विज्ञापन
former legal manager Death mystery was solved this reason was revealed in the post mortem report
मृतक का फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस पर परेशान पत्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-7 (थाना जगदीशपुरा) में शनिवार सुबह दिल्ली की कंपनी के पूर्व लीगल मैनेजर मयंक दत्त चाैधरी का शव मिला। वह 40 दिन से परिचित के फ्लैट में रुके हुए थे। उन्हें परिचित से व्यापार में लगाने के लिए दिए 1.80 रुपये वापस लेने थे। पत्नी ने परिचित पर रुपयों के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयाघात आया है।
विज्ञापन


 

मयंक दत्त चाैधरी मूलरूप से फतेहगढ़ के रहने वाले थे। गुरुग्राम की एक कंपनी में लीगल मैनेजर थे। दिसंबर 2012 में प्रयागराज की निशा त्रिपाठी से विवाह किया था। तब से दिल्ली में रह रहे थे। पत्नी ने बताया कि पति का पूर्व में बैंक में कार्य करने वाले इंदर उर्फ आदर्श चाैधरी से परिचय था। पति ने नवंबर 2024 में नाैकरी छोड़ दी थी। इस पर आदर्श ने 10 लाख रुपये का निवेश कर साझेदारी में फाइनेंस कंपनी शुरू करने का विचार बनाया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 24 दिसंबर 2024 में पति से 3 लाख रुपये ले लिए। मगर, 6 दिन बाद ही पुलिस की छापेमारी होने के कारण व्यापार करने से मना कर दिया। 1.20 लाख रुपये वापस कर दिए। मगर, बाकी रकम नहीं लाैटा रहा था। मयंक दत्त 21 जनवरी को आगरा आए थे। वह रकम वापस मांग रहे थे। आदर्श ने उन्हें अपने फ्लैट पर ही रोक लिया। तब से वो वहीं रह रहे थे। शुक्रवार को उनसे बात हुई। शनिवार सुबह मयंक दत्त आदर्श के कमरे के बाहर बरामदे में पड़े मिले। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

 
विज्ञापन

पत्नी ने गहने गिरवी रखकर दी थी रकम
निशा ने बताया कि पति ने उनके गहने गिरवी रखे थे। तब फाइनेंस कंपनी से ऋण मिला था। इसकी किस्त जमा करनी पड़ रही थी। आदर्श रकम वापस नहीं कर रहे थे। इससे वो परेशान थे। वहीं घटना की जानकारी पर मयंक के परिजन आ गए। उन्होंने पुलिस से कहा कि शादी के बाद से ही निशा मयंक को लेकर चली गई थी। एसीपी मयंक तिवारी का कहना है कि पत्नी ने रुपये के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। इस पर डाॅक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। इसकी रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयाघात से होना आया है। परिजन ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed