फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Indian cricketer Gyanendra Pandey bows in respect to a senior.

Agra News: वरिष्ठ के सम्मान में झुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय

Sun, 19 Jul 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Former Indian cricketer Gyanendra Pandey bows in respect to a senior.
केके शर्मा से मिलते ज्ञानेंद्र पांडेय
आगरा। उत्तर प्रदेश के चौथे सत्र के लिए कानपुर सुपरस्टार्स के ट्रायल में शनिवार को खिलाड़ियों के चयन के साथ एक भावनात्मक पल भी देखने को मिला। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय ने वरिष्ठ क्रिकेटर केके. शर्मा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद केके शर्मा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और राधेश्याम की तस्वीर भेंट की। अवंतीबाई लोधी मैदान पर ट्रायल के दौरान ज्ञानेंद्र पांडेय ने क्रिकेट से जुड़े वरिष्ठ केके शर्मा को मैदान पर बुलाने का आग्रह किया। उनके पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों की आत्मीय मुलाकात हुई, जिसने वहां मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञानेंद्र पांडेय भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उत्तर प्रदेश की पहली रणजी चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। वहीं, केके शर्मा अपने समय के प्रमुख तेज गेंदबाजों में रहे हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी और बोर्ड एकादश की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ भी मुकाबले खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed