फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former hockey team captain Jagbir Singh's health improves after suffering a heart attack

हार्ट अटैक से जूझ रहे हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जगबीर सिंह की सेहत में सुधार, पर अभी अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 05 Jan 2025 04:51 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 05 Jan 2025 04:51 PM IST
सार

हार्ट अटैक के बाद अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पूर्व ओलंपियन जगबीर सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। 

विज्ञापन
Former hockey team captain Jagbir Singh's health improves after suffering a heart attack
हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व कोच जगबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, ओलंपियन और कोच जगबीर सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। उनका इलाज राउरकेला के अपोलो हॉस्पिटल में हो रहा है। शनिवार को इंडिया हॉकी उच्च स्तरीय टीम उन्हें देखने अस्पताल पहुंची और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डेलिगेशन के सदस्यों ने इलाज कर रहे डॉक्टरों से बेहतर चिकित्सा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन


सांस लेने में परेशानी पर कराया अस्पताल में भर्ती 
हॉकी इंडिया के शीर्ष पदाधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि जगबीर सिंह की सेहत पर हॉस्पिटल ही बुलेटिन जारी करेगा या हॉकी इंडिया उनके स्वास्थ्य पर अपडेट देगी। अन्य कोई उनके स्वास्थ्य पर कोई बयान नहीं दे। आगरा निवासी अर्जुन पुरस्कार विजेता जगबीर सिंह को राउरकेला में शुक्रवार को कोचिंग के दौरान सांस लेने में तकलीफ हुई। कोचिंग स्थल से वह होटल पहुंचे। आराम नहीं मिलने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जांच में उनकी आर्टरी में ब्लॉकेज पाया गया। ब्लॉकेज खोलने की प्रक्रिया में उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed