फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former headman shot dead in election rivalry, brother injured, car chased and fired upon

Agra News: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, भाई घायल; पीछा कर कार पर बरसाईं गोलियां

Tue, 02 Jun 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 02:13 AM IST
सार

प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश में आगरा-बाह क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर कार सवार दो सगे भाइयों पर 25 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Former headman shot dead in election rivalry, brother injured, car chased and fired upon
पूर्व प्रधान की कार, अवनीश की फाइल फोटो, और घायल भाई।

विस्तार

बाह (आगरा)। प्रधानी के चुनाव से पहले ही रंजिश के मामले सामने आने लगे हैं। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर जैतपुर के प्यारम्पुरा गांव में सोमवार रात कोर्ट में गवाही देकर कार से गांव लाैट रहे दो सगे भाइयों अवनीश और उपेंद्र यादव पर रास्ते में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। कार और बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर पूर्व प्रधान अवनीश की हत्या कर दी, जबकि भाई उपेंद्र भी गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर परिजन और डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल पहुंच गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना से गांव शाहपुर गुर्जर में तनाव है।
विज्ञापन


गांव शाहपुर गुर्जर निवासी अवनीश यादव (50) और इंद्रराज यादव के बीच प्रधानी के चुनाव की रंजिश चली आ रही है। दोनों के परिवार से ही प्रधानी के चुनाव में कभी कोई तो कभी कोई जीत दर्ज करता है। अवनीश वर्ष 2016 में चुनाव जीते थे। वर्तमान में इंद्राज प्रधान हैं। उपेंद्र उर्फ मालिक यादव और उनके भाई अवनीश यादव खेतीबाड़ी करते थे। उनका एक मकान जैतपुर में भी है। रंजिश की वजह से परिवार गांव में नहीं रहता है।
विज्ञापन


उनके भतीजे टिंकू ने बताया कि गांव के लोगों से विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में सोमवार को चाचा उपेंद्र और अवनीश गवाही देने कोर्ट गए थे। शाम को गांव में आने के बाद दोनों ने बुलडोजर से खेत पर काम कराया। रात 8 बजे अपनी कार से जैतपुर लौट रहे थे। जैसे ही गढ़ी प्रताप पुरा से स्टेट हाईवे पर आए दो बाइक और एक कार में सवार लोग पीछा करने लगे। खतरा भांपते हुए भाइयों ने कार की स्पीड बढ़ा दी। मगर हमलावर पीछे आ गए। कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाइयों को संभलने का माैका तक नहीं मिला। प्यारम्पुरा गांव के पास कार का टायर फट गया। कार के रुकते हुए हमलावरों ने आगे आकर दोनों भाइयों पर कई गोलियां बरसाईं। दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। हमलावरों ने करीब 25 राउंड गोलियां चलाईं। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जैतपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेज दिया। अवनीश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल और एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा पहुंचे।


गवाही देने से रोक रहा था आरोपी परिवार
उपेंद्र के हाथ में गोली लगी हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। अवनीश के परिवार में पत्नी स्नेहलता और दो बेटे आशीष और बाबू हैं। परिजन ने बताया कि रंजिश की वजह से ही अवनीश ने गांव छोड़ दिया था। वह जैतपुर में अलग घर में रहने लगे थे। इसके बावजूद हमलावर कई दिन से पीछा कर रहे थे। उन्हें कोर्ट में गवाही देने से भी रोका जा रहा था। कई बार धमकी मिल चुकी थी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई
प्रधानी की रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हमलवरों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है। - अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी जोन



पहले भाई उपेंद्र को मारी थी गोली, 9 पर दर्ज कराई थी प्राथमिकी
चित्राहाट के शाहपुर गुर्जर गांव में 24 जनवरी को प्रधानी के चुनाव की रंजिश में उपेंसिंह उर्फ मालिक यादव को कमर में तमंचे से गोली मारी गई थी। कुल्हाड़ी से सिर फोड़ दिया था। घायल के भाई संतोष यादव ने राजवीर सिंह के बेटे इंद्रराज यादव, मुकेश यादव, इंद्रराज सिंह के बेटे योगेंद्र छोटू, सौरभ यादव, मुकेश यादव के बेटे विजय प्रताप उर्फ रोली, शिवप्रताप उर्फ गेंदा, गांव के कृष्णा यादव, अकोड़ा के गोलू, विजय को नामजद कराया था। विजय प्रताप अब भी जेल में बंद है। इसी मामले में सोमवार को दोनों भाई उपेंद्र और अवनीश यादव गवाही देने गए थे।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed