फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former head murdered in election vengeance

चुनाव की रंजिश में की गई पूर्व प्रधान की हत्या

Sat, 20 Mar 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Former head murdered in election vengeance
कासगंज। सहावर के ग्राम म्यांसुर के पूर्व प्रधान की हत्या चुनावी रंजिश के चलते की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान बाबूराम की हत्या करने के बाद उनका शव कासगंज क्षेत्र के बांकनेर के जंगल में फेंक दिया गया था। उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति पंचायत चुनाव में प्रधान पद के दावेदार थे।
विज्ञापन

गांव का ही लाल बहादुर भी चुनाव में अपनी दावेदारी कर रहा था। उसने अपने साथी राम सिंह के साथ 14 मार्च को चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 15 मार्च को वे बेटे राजकुमार से मिलकर वापस लौटने के बाद लापता हो गए थे। उनका शव 18 मार्च को उनकी हत्या हो जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विसरा किया सुरक्षित
पूर्व प्रधान बाबूराम का पोस्टमार्टम चिकित्सकों ने पैनल ने किया, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद उनके विसरा को सुरक्षित रख लिया है। विसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -राजेश मीणा, कोतवाली प्रभारी सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed