फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former head made a compromise with the other party in the police station

Agra News: पूर्व प्रधान ने थाने में दूसरे पक्ष से कर लिया समझौता

Tue, 17 Sep 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Former head made a compromise with the other party in the police station
बेवर। दावत खाकर लौट रहे प्रधान के साथ विपक्षी के विवाद के बाद मामला तूल पकड़ गया था। सोमवार को पूर्व प्रधान ने जानलेवा हमला और लूट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। मंगलवार को दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर गनी के पूर्व प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह ने सोमवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी थी। बताया था कि वह दावत खाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में शराब के नशे में धुत आरोपियों से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मारपीट, जानलेवा हमला और लूट किए जाने का भी आरोप लगाया था। मंगलवार को दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया गया। दोनों पक्ष के बीच बातचीत हुई और पुलिस ने भी जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान घटना के समय दोनों पक्ष के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। लूट आदि की कोई घटना नहीं हुई थी। दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया है। कार्रवाई के संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed