फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Gujarat CM Rupani taunted Akhilesh, Yogi replied in the same language to Mafiaraj

Agra News: गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी का अखिलेश पर तंज, योगी ने माफियाराज को उसी भाषा में दिया जवाब

Sun, 22 Sep 2024 10:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Former Gujarat CM Rupani taunted Akhilesh, Yogi replied in the same language to Mafiaraj
ट्रांजिस्ट हॉस्टल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपा - फोटो : ट्रांजिस्ट हॉस्टल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी।
मैनपुरी। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा बनाए गए माफियाराज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसी भाषा में जवाब दिया है। करहल विधानसभा का उपचुनाव भाजपा अपने जांबाज कार्यकर्ताओं की दम पर ही जीतेगी। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलती है। हर छह साल बाद सदस्यता अभियान चलाकर समाज के हर वर्ग से कार्यकर्ताओं को जोड़ते हैं। हर बूथ पर सबका साथ सबका विकास के तहत काम होता है। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर वर्ग के पात्रों को मिलता है। सबका साथ सबका विकास भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा सरकार के अच्छे कार्य से विपक्ष के लोग बौखलाए हुए हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल ने विदेश में आरक्षण के संबंध में बयान देकर देश की प्रतिष्ठा धूमिल की है। भाजपा विपक्ष में रही तो भी हमारे नेताओं ने विदेश में देश की मजबूती की ही बात कही। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का सिद्धांत देश में लागू होना ही चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि करहल क्षेत्र के लोग परिवारवाद और गुंडाराज से त्रस्त रहे हैं। अब वह बदलाव चाहते हैं। करहल में इस बार कार्यकर्ताओं की मेहनत से कमल ही खिलेगा। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, विधायक भोगांव रामनरेश अग्रिहोत्री, जिला प्रभारी अनिल चौधरी, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed