फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former employee turned out to be one who stole silver worth lakhs police arrested

विश्वासघात: लाखों की चांदी चोरी करने वाला निकला पूर्व कर्मचारी, पुलिस ने दो साथियों संग किया गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 10:20 AM IST
सार

आगरा में कारोबारी के यहां से लाखों रुपये की चांदी उसके ही कारीगर ने चुराई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे आठ किलो चांदी भी बरामद की गई है। 
 

विज्ञापन
Former employee turned out to be one who stole silver worth lakhs police arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के कोतवाली में चांदी पाॅलिश करने वाली फर्म में चोरी की वारदात पूर्व कर्मचारियों ने की थी। वह लाखों की चांदी लेकर चले गए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 8 किलोग्राम से अधिक चांदी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


बालाजी अपार्टमेंट, कमला नगर निवासी कन्हैया सिंह और सन्नी कुमार, साझीदारी में आर्टिफिशियल पायल पर चांदी की पालिश का कारोबार करते हैं। कोतवाली के चकई लट्टू गली, फुव्वारा में एक मकान में कारखाना है। 11 फरवरी को कारखाने में चोरी हुई थी। चोर पहली मंजिल पर रखी अलमारी से लाखों की चांदी ले गए। सीसीटीवी कैमरे में 3 संदिग्ध नजर आए। इनमें से दो की पहचान सचिन और यश के रूप में हुई। वह पूर्व में कारखाने में ही काम करते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की।
विज्ञापन


मंगलवार को तीन आरोपियों को सिटी स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया। डीसीपी सिटी सूरज राय के मुताबिक, नुनिहाई निवासी सचिन सविता, सिकंदरा निवासी रोहित यादव और लंगड़े की चाैकी निवासी यश पकड़े गए हैं। सचिन और यश पूर्व में कारखाने में काम करते थे। मालिक से बहस होने के काम काम छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह रोहित के साथ राजस्थान में काम की तलाश में गए मगर काम नहीं मिला तो वापस आ गए। उन्होंने पूर्व मालिक के कारखाने में चोरी की योजना बनाई। उन्हें पता था कि चाबी वहीं अलमारी के ऊपर ही रखी रहती है। वह रात 1 बजे आए। चाबी से ताला खोलकर चोरी की। डीवीआर भी ले गए। वह चोरी की चांदी को बेचने वाले थे। मगर, उससे पहले ही पकड़े गए। आरोपियों से 8.200 किलोग्राम चांदी, डीवीआर बरामद की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed