फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former employee had got the distributor of Airtel Payment Bank robbed four arrested in the encounter

पूर्व कर्मचारी ने तोड़ा भरोसा: कारोबारी से लूट का बनाया मास्टर प्लान, वारदात के बाद ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 30 Jul 2024 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 09:05 AM IST
सार

एयरटेल पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर से हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मास्टर माइंड सहित चार को गिरफ्तार किया है। वारदात का मास्टर माइंड कोई और नहीं, बल्कि पूर्व कर्मचारी निकला। 
 

विज्ञापन
Former employee had got the distributor of Airtel Payment Bank robbed four arrested in the encounter
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर में एयरटेल पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र और महेश मोटवानी से 5 लाख की लूट ट्रांस यमुना इलाके के गिरोह ने की थी। वारदात में एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल था। उसने रेकी की थी। सोमवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ में 4 को गिरफ्तार किया। सरगना के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए थाना कमला नगर के प्रभारी निशामक त्यागी और सर्विलांस प्रभारी अंकुर मलिक की टीम को लगाया गया था। टीम को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कुछ सुराग मिले थे। इसके आधार पर बदमाशों की पहचान हो गई। टीम बदमाशों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


 

सोमवार रात को क्षेत्र में 3 बदमाशों की घेराबंदी कर ली गई। उनकी गिरफ्तारी के बाद सरगना की जानकारी मिली। उनकी निशानदेही पर रात तकरीबन 1:30 सरगना सौरभ को भी घेर लिया गया। पुलिस के घेरने पर उसने फायरिंग की। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की। सौरभ को पैर में गोली लगी।
 

गिरफ्तार आरोपियों में यमुना ब्रिज स्टेशन मार्ग का रहने वाला रवि वर्मा, नुनिहाई निवासी ऋषभ, 80 फुटा मार्ग, ट्रांस यमुना निवासी बाबू और सरगना सौरभ वर्मा शामिल हैं। सौरभ के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गैंग के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। यह पता किया जा रहा है कि उन्होंने और कितनी वारदात की है। पूर्व कर्मचारियों ने वारदात कराई थी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से सवा लाख रुपये, एक बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।

 
विज्ञापन

वारदात से फैल गई थी दहशत
वारदात 25 जुलाई को कमला नगर में हुई थी। व्यापारी दोनों भाई सुल्तानगंज पुलिया स्थित अपनी दुकान बंद करके शांति नगर अपने घर जा रहे थे। मुगल रोड से कमला नगर टंकी मार्ग पर चार बदमाशों ने घेर लिया था। स्कूटर में लात मारकर गिराने के बाद आंखों में मिर्च डाल दी थी। व्यापारियों के विरोध पर तमंचे तान दिए थे। बाद में थैला लूट कर ले गए थे। पहले व्यापारी ने 10 लाख रुपये लूटना बताया था। बाद में 5 लाख रुपये रकम होने की बात कही थी। घटना से कमला नगर बाजार में दहशत फैल गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed