ब्रजभूमि में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री की 'राधे-राधे': वसुंधरा राजे ने जन्मदिन पर गिरिराज जी का लिया आशीर्वाद
- दूध, दही, गंगाजल आदि से गिरिराज जी का अभिषेक किया
- राधे-राधे और गिरिराज महाराज के जयकारे लगवाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसुंधरा राजे रविवार को करीब 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से गोवर्धन परिक्रमा के गांव पहुंचीं। यहां आए समर्थकों का उन्होंने राधे-राधे और गिरिराज महाराज के जयकारे के साथ अभिवादन किया। इसके बाद वह गोल्फ कार्ट में सवार होकर पूंछरी लौठा पहुंची और लौठा बाबा की पूजा अर्चना की।
इसके बाद श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु की पूजा अर्चना की तथा खिचड़ी प्रसाद बांटा। पुलिस सुरक्षा घेरा के बीच गोल्फ कार्ट में बैठकर पूर्व मुख्यमंत्री जतीपुरा मुखारविंद मंदिर पहुंची, यहां उन्होंने करीब दूध, दही, गंगाजल आदि से गिरिराज जी का अभिषेक किया।
दो दिन के ब्रज प्रवास पर रविवार को गिरिराज धाम पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूंछरी राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने श्रीनाथ मंदिर, मुखारबिंद मंदिर, दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। उन्होंने सभा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को परम पवित्र बताते हुए श्रीराम जन्मभूमि निर्माण में सहयोग की बात कही।
ब्रज से सिंधिया परिवार का बहुत लगाव
दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का अभिषेक करने के साथ उन्होंने परिक्रमा भी लगाई। दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु के शृंगार दर्शन किए। सेवायत दीपू प्रोहित, रामेश्वर प्रोहित, महेश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री का चंदन लेप, उत्तरी ओढ़ाकर स्वागत किया। वसुंधरा राजे ने बताया ब्रज से सिंधिया परिवार का बहुत लगाव है।
पूंछरी के सभा स्थल पर राजस्थान के कलाकारों ने बम, नगाड़े के साथ होली गायन किया। कलाकारों ने फूलों की होली, मयूर नृत्य, महारास आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पूर्व विधायक अनीता सिंह, मान सिंह, शैली, दीपा सिंह, जवाहर सिंह बैडम, विधायक कारिंदा सिंह, महादेव शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।