{"_id":"5d35688c8ebc3e6cca5d8d47","slug":"former-cm-of-gujrat-shankar-singh-vaghela-statement-on-kashmir-issue-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- धीरे-धीरे हाथ से जा रहा है कश्मीर, केंद्र सरकार कर रही भ्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- धीरे-धीरे हाथ से जा रहा है कश्मीर, केंद्र सरकार कर रही भ्रमित
Mon, 22 Jul 2019 03:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
शंकराचार्य अद्योक्षजानंद से आशीर्वाद लेते गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में मानवता नहीं बची है। कश्मीर धीरे-धीरे हाथ से जा रहा है। यह बात गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कही। वो अपने जन्मदिन पर रविवार को गोवर्धन में शंकराचार्य स्वामी अद्योक्षजानंद देवतीर्थ के चातुर्मास अनुष्ठान में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने आए थे।
वाघेला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार देश की जनता को भ्रमित कर रही है। पांच वर्ष बाद केंद्र में सरकार दोबारा तो आ गई, लेकिन अभी तक वादे पूरे नहीं किए हैं। हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये और दो करोड़ लोगों को नौकरी की बात की गई थी। देश की जनता पर नोटबंदी थोप दी गई। रात 12 बजे जीएसटी लगाई।
उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव बंद होने चाहिए। विश्व के सभी विकसित देशों में ईवीएम मशीन से चुनाव बंद हैं। चुनाव आयोग को देश की जनता और राजनीतिक पार्टियों की मांग पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मानवता नहीं बची है। कश्मीर धीरे-धीरे हाथ से जा रहा है।
विज्ञापन
शंकर सिंह वाघेला ने यह भी कहा कि कश्मीर का मुद्दा शांतिपूर्वक बातचीत करने से ही हल निकलेगा, लेकिन केंद्र सरकार वहां धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। कश्मीर की समस्या को सुलझाना है तो सरकार को सभी पक्षों से बातचीत करनी होगी।