फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former chief of Mainpuri block accused of second marriage, case registered

Agra News: मैनपुरी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख पर दूसरी शादी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Former chief of Mainpuri block accused of second marriage, case registered
मैनपुरी। ब्लॉक मैनपुरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख यश यादव पर उनकी पत्नी ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने उसके रहते हुए दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुरालियों ने भी उसी का साथ दिया।
विज्ञापन

घिरोर थाना क्षेत्र के गांव ककरेट निवासी शिखा यादव ने महिला थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वर्ष 2018 में उनकी शादी मैनपुरी ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख यश यादव निवासी भूप नगर कुरावली रोड से हुई थी। शादी के समय वह अपने पिता की इकलौती संतान थीं। पति सहित ससुराली पिता की संपत्ति पर नजर बनाए थे। शादी के बाद जब उनके भाई का जन्म हुआ तो ससुरालियों ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। यश ने बिना बताए एक युवती से शादी कर ली। दोनों आगरा रहने लगे। जानकारी होने के बाद एक साल पहले वह परिजन के साथ आगरा गई। वहां फ्लैट पर पति युवती मिली। इस कृत्य में सास मिथिलेश यादव और ननद सौम्या भी शामिल थी। शिकायत करने पर ससुरालियों ने उनसे मारपीट की। 5 फरवरी 2024 को वह अपनी पुत्री के साथ दवा लेने के लिए जा रहीं थीं। तभी रास्ते में पति यश, उसके साथी जीतू यादव निवासी अंजनी, योगेश यादव निवासी जसराना फिरोजाबाद ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। 12 दिसंबर 2024 को सास मिथिलेश के निधन पर पिता और ताऊ आए थे। जिन्हें पति और उसके साथियों ने पीटकर भगा दिया। उन्हें भी पीटकर घर से निकाल दिया। महिला थाने में पति यश यादव, उसके साथी जीतू यादव, योगेश, गौरव सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed