फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former block chief caught red handed with his girlfriend by his wife in flat in Agra

पति-पत्नी और वो: प्रेमिका संग फ्लैट पर रंगरेलिया मना रहे थे पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पहुंच गई पत्नी...और फिर जो हुआ

Wed, 13 Dec 2023 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Dec 2023 05:47 PM IST
सार

आगरा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाहरवाली संग फ्लैट पर रंगरेलिया मना रहे थे। इसी बीच पत्नी पहुंच गई। और फिर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Former block chief caught red handed with his girlfriend by his wife in flat in Agra
प्रेमिका संग फ्लैट पर रंगरेलिया मना रहे थे पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पहुंच गई पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपनी प्रेमिका के साथ फ्लैट पर रंगरेलिया मना रहे थे। मैनपुरी निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख ताजगंज क्षेत्र के एक फ्लैट में प्रेमिका संग रुके हुए थे। इस बात की भनक पत्नी को भी लग गई। बुधवार को वह फ्लैट के बाहर पहुंच गई। हंगामा कर दिया। पत्नी को फ्लैट के बाहर देख पति ने दरवाजा नहीं खोला। प्रेमिका के साथ अंदर ही बंद हो गया। पत्नी की सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, गेट खुलवाने में नाकाम रही। बाद में पत्नी गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गई। उसका कहना था कि जब पति गेट नहीं खोलेगा, वो वापस नहीं जाएगी।
विज्ञापन


विवाहिता घिरोर, मैनपुरी की रहने वाली है। उनकी शादी वर्ष 2018 में जिले के ही कोतवाली क्षेत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख से हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। पति के कई स्कूल और शीतगृह हैं। आरोप है कि पति कभी व्यापार तो कभी दवा लेने जाने की कहकर आगरा आते थे। रुककर भी जाते थे। 
विज्ञापन


कई महीने से पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करने लगा। तीन महीने पहले उन्हें पता चला कि पति के मथुरा की युवती से प्रेम संबंध हैं। उसे ताजगंज क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रोक रखा है। इस बारे में पत्नी ने पता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग में खड़ी थी कार, पुलिस भी लौटी

मंगलवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख आगरा आए थे। बुधवार को विवाहिता भी आ गई। पिता के साथ फ्लैट पर आई। पार्किंग में पति की दो कार खड़ी थीं। उसे यह भी पता चल गया पति प्रेमिका के साथ फ्लैट में मौजूद है। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। पत्नी की आवाज सुनकर पति ने गेट नहीं खोला। इस पर महिला ने पुलिस को बुला लिया। मगर, पूर्व ब्लाक बाहर नहीं आए। इस पर पुलिस भी लौट गई।

शादी में खर्च किए थे एक करोड़

पीड़िता का कहना था कि शादी में एक करोड़ से अधिक खर्च हुए थे। कई सपा नेता भी शामिल हुए थे। सब कुछ सही चल रहा था। मगर, पति उसे धोखा दे रहा था। अब पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है। उनका कहना था कि जब तक पति जवाब नहीं देता है, वो जाएगी नहीं। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर ली जाएगी। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed